*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
सलाखों के पीछे से : जेल में बंद आरोपी भी लोगों को फोन पर धमकी देकर रुपयों की अवैध वसूली के काम में लगे हुए
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
सलाखों के पीछे से : जेल में बंद आरोपी भी लोगों को फोन पर धमकी देकर रुपयों की अवैध वसूली के काम में लगे हुए
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सलाखों के पीछे से : जेल में बंद आरोपी भी लोगों को फोन पर धमकी देकर रुपयों की अवैध वसूली के काम में लगे हुए
बीकानेर, । जेल से आया फोन, मेरे पिता को दो लाख रु. दे देना नहीं तो मरने के लिये तैयार रहना, बीकानेर में अपराधियों के होंसले सलाखों के पीछे भी बुलंद है। यही कारण है कि जेल में बंद आरोपी भी लोगों को फोन पर धमकी देकर रुपयों की अवैध वसूली के काम में लगे हुए हैं।
नोखा थाना क्षेत्र में गांव अणखीसर निवासी 45 वर्षीय परिवादी ईश्वरराम जाट पुत्र कुम्भाराम ने पुलिस को बताया कि जेल में बंद अणखीसर निवासी आरोपी देवकिशन जाट पुत्र धूडाराम ने गत माह 31 अगस्त को सुबह 11 बजे जेल के अंदर से फोन कर धमकी दी कि, मेरे पिताजी को दो लाख रुपये दे देना नहीं तो मरने के लिये तैयार रहना।
परिवादी के अनुसार आरोपी देवकिशन जाट ने फोन पर उसे गंदी-गंदी गालियां भी दी। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 385, 504, 506, तथा कारागार अधिनियम की धारा 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई श्रवणकुमार को दी गई है।
✍️
(samacharseva.in)
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...