*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
बीकानेर, 2 सितम्बर। राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 से ‘‘राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार‘‘ योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाना है। इस योजना में राज्य में स्थापित एमएसएमई एक्ट 2006 में ई.एम.पार्ट-ाा, उद्योग आधार मेमोरेण्डम, उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त समस्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए पृथक-पृथक राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को भी क्रमशः ‘‘राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार‘‘ तथा ‘‘राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार‘‘ से सम्मानित किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र उपनिदेशक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों की श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक-एक उद्यमी को प्रतिवर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस प्रकार प्रतिवर्ष कुल 12 उद्यमों को राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है तथा एक हस्तशिल्पी एवं एक बुनकर को क्रमशः राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार एवं राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार हेतु समस्त सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम श्रेणी में स्थापित एवं विगत तीन वर्षो में निरन्तर कार्यरत उद्यम पात्र होंगे। पुरस्कार हेतु चयन प्रारंभिक चयन समिति जो आयुक्त उद्योग की अध्यक्षता में गठित है, के द्वारा तथा राज्य स्तरीय चयन समिति जो प्रमुख शासन सचिव,एमएसएमई की अध्यक्षता में गठित है,के द्वारा किया जाएगा।
राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्णरूप से भरकर मय संलग्नकों के जिला उद्योग केन्द्र,बीकानेर कार्यालय में अंतिम तिथि दिनांक 24 सितम्बर 2020 को सांय 6.00 बजे तक व्यक्तिषः अथवा आॅनलाईन प्रस्तुत किए जा सकते है। आॅनलाईन आवेदन करने पर मूल आवेदन पत्र(हार्ड प्रति) डाक के माध्यम से भी निर्धारित अंतिम तिथि दिनांक 24 सितम्बर 2020 तक कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...