*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
डूंगर काॅलेज में मनाया पीपल वृक्ष का जन्मोत्सव
, पुरोहित दम्पति के प्रयास लाये रंग
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
डूंगर काॅलेज में मनाया पीपल वृक्ष का जन्मोत्सव
, पुरोहित दम्पति के प्रयास लाये रंग
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
डूंगर काॅलेज में मनाया पीपल वृक्ष का जन्मोत्सव
, पुरोहित दम्पति के प्रयास लाये रंग
🇮🇳
कार्यालय प्राचार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर।
दिनांक 04.09.2020
डूंगर काॅलेज में मनाया पीपल वृक्ष का जन्मोत्सव
, पुरोहित दम्पति के प्रयास लाये रंग
बीकानेर 4 सितम्बर। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को पीपल के पेड़ का जन्मोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्या दम्पति डाॅ. अनिला पुरोहित एवं डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित गत वर्ष 4 सितम्बर को एक विशाल पीपल का गट्टा बनवा कर उसमें पीपल वृक्ष का रोपण किया था। उसके पश्चात पूरे वर्ष पर्यन्त उस पेड़ की पुत्र की तरह देखभाल की जिससे पीपल का पेड़ आज एक विराट रूप लेने लगा है। उसी पेड़ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज पूजा अर्चना के साथ केक काटकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर महाविद्यालय को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।
देखें क्लिप 👇
इस अवसर पर डाॅ. अनिला पुरोहित ने कहा कि वर्तमान में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता है और सिर्फ पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं वरन् उसका संरक्षण एवं पल्लवित करना भी आवश्यक है। डाॅ. अनिला ने कहा कि जिस प्रकार एक बच्चे का बड़ा होते हुए देखना प्रसन्नता देता है उसी प्रकार एक वृक्ष को भी एक बालक के समान संरक्षण देना चाहिये।
डाॅ. राजेन्द्र पुरेाहित ने कहा कि इस पीपल के पेड़ को अपने जीवन पर्यन्त देखभाल करेगें एवं भविष्य में और भी पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देगें।
इस अवसर पर सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष, वरिष्ठ संकाय सदस्य. रविन्द्र मंगल, डाॅ. जी.पी.सिंह, डाॅ. संध्या जैन, डाॅ. मीरा श्रीवास्तव, डाॅ. ए.के.यादव, डाॅ. विक्रमजीत, डाॅ. अरविन्द शर्मा, डाॅ. अनु शर्मा, डाॅ. अरूणा चक्रवर्ती, डाॅ. मनीषा अग्रवाल एवं डाॅ. सुषमा जैन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...