*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
बीकानेर से खबर : भुजिया बाजार के लोगों की मांग को मानते हुए स्वास्थ्य विभाग बुधवार को डिस्पेंसरी में डॉ.राहुल व्यास की सेवाएं उपलब्ध करवाएगा
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
बीकानेर से खबर : भुजिया बाजार के लोगों की मांग को मानते हुए स्वास्थ्य विभाग बुधवार को डिस्पेंसरी में डॉ.राहुल व्यास की सेवाएं उपलब्ध करवाएगा
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
बीकानेर से खबर : भुजिया बाजार के लोगों की मांग को मानते हुए स्वास्थ्य विभाग बुधवार को डिस्पेंसरी में डॉ.राहुल व्यास की सेवाएं उपलब्ध करवाएगा
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
बीकानेर से खबर : भुजिया बाजार के लोगों की मांग को मानते हुए स्वास्थ्य विभाग बुधवार को डिस्पेंसरी में डॉ.राहुल व्यास की सेवाएं उपलब्ध करवाएगा
बीकानेर। भुजिया बाजार स्थित 2 नंबर डिस्पेंसरी में 11 बजे तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसकी सूचना पर सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार भुजिया बाजार स्थित 2 नंबर डिस्पेंसरी में डॉ. राहुल हर्ष कुछ दिन पहले कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट हुए थे। जिसके उसके विभाग ने डॉ. हर्ष के स्थान पर डॉ. राहुल व्यास को लगाया था। लेकिन उसके बाद राहुल व्यास को वहां से हटाकर डॉ. अनंत गोयल को लगा दिया जो कि सोमवार को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट हुए है। क्षेत्रवासियों का गुस्सा इस बात का भी है कि डॉ. गोयल ने कोरोना सैंपल दिया उसके बाद भी डिस्पेंसरी पहुंचकर मरीजों को देखने का काम किया जो कि कोरोना नियमों के अनुसार गलत है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि डॉ. गोयल ने न जाने कितने मरीजों के स्वास्थ्य के खिलवाड़ किया है।
वहीं मौके पर पहुंचे सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा ने बताया कि सोमवार को विभाग की मीटिंग में डॉ. अनंत गोयल शामिल हुए थे हालांकि यह किसी को जानकारी नहीं थी कि डॉ. अनंत गोयल ने कोरोना की जांच करवाई है। डॉ. मीणा ने बताया कि कोरोना एडवाइजरी के तहत कोई व्यक्ति कोरोना सैंपल देता है तो वह व्यक्ति रिपोर्ट नहीं आ जाने तक अपने घर में क्वारेंटाइन में रहेगा। लेकिन डॉ. अनंत गोयल ने कोरोना सैंपल देने के बाद भी डिस्पेंसरी पहुंचकर मरीजों को देखा जो कि सरासर गलत है। डॉ. मीणा ने बताया कि डॉक्टर ने गलती है जिस पर उसे कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
वहीं डॉ. मीणा ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने मांग की कि डिस्पेंसरी में डॉ. राहुल व्यास को लगाया जाए। क्षेत्रवासियों की इस मांग को मानते हुए बुधवार को डिस्पेंसरी में डॉ.राहुल व्यास को लगा दिया जाएगा।
✍️
लायन
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...