*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
राजस्थानी को मान्यता के लिए संकल्प दोहराया
प्रज्ञालय संस्थान एवं
राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा
आयोजित दो दिवसीय विश्व स्तरीय
राजस्थानी भाषा संकल्प दिवस के
दूसरे दिन का आयोजन
बीकानेर । राजस्थानी
भाषा को उसका हक तुरंत मिले
इसके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकारें
शीघ्र निर्णय लेकर प्रदेश की दूसरी
राजभाषा, संवैधानिक मान्यता प्रदान
करें। साथ ही नई शिक्षा नीति के
प्रावधानो के तहत प्राथमिक शिक्षा
मातृभाषा राजस्थानी में देने की शीघ्र
व्यवस्था हो। इसी केन्द्रीय भाव की मांग
के लिए प्रज्ञालय संस्थान एवं
राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा
आयोजित दो दिवसीय विश्व स्तरीय
राजस्थानी भाषा संकल्प दिवस के
दूसरे दिन राजस्थानी मान्यता के लिए
संस्था के युवा शिक्षाविद् राजेश रंगा ने
कोरोना एडवाईजरी के अनुसार
राजस्थानी समर्थकों को संकल्प
दिलाया। आयोजन के दूसरे हिस्से में
ई परिसंवाद का आयोजन किया गया
जिसकी अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ
राजस्थानी कवि कथाकार कमल रंगा ने
कहा कि प्रदेश की दूसरी राजभाषा और
संवैधानिक मान्यता हमारी सांस्कृतिक
पहचान तो है ही साथ ही करोड़ों लागों
की जन भावना एवं अस्मिता से जुड़ी
हुई बात भी है। ऐसे में विश्व के शांत
एवं अहिंसात्मक भाषा आंदोलन की
मूल बात को सरकारें संवेदनशीलता से
लेते हुए अब शीघ्र निर्णय ले। करेाड़ों
लेागों के धैर्य की परीक्षा लेना अब बंद
करें। परिसंवाद में हिन्दू विश्वविद्यालय
के प्रो. लहरी राम मीणा, हरियाणा के
घमंडीलाल छाीसगढ़ के सैयद हसन
अली, साहित्यकार महिमा श्रीवास्तव
वर्मा अहमदाबाद के डॉ. मधु प्रसाद
हल्दानी की विमला जोशी अलीगढ़ की
राहीला रईस ने विचार रखे। आशाराम
शर्मा, भवानीसिंह, राजेश रंगा,
हरिनारायण आचार्य, अशोक शर्मा,
व्यास योगेश राजस्थानी, आशीष रंगा,
शिवशंकर भादाणी सहित संकल्प लेते
हुए राजस्थानी की मान्यता का पुरजोर
शदों में समर्थन किया।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...