*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कमल वरदानी और डॉ लाल थदानी ने नंदलाल सचदेव को याद किया ।
सिन्धी कल्याण परिषद और सिन्धी अकादमियों के शीघ्र गठन की मांग को जोरदार समर्थन मिला ।
राष्ट्रीय सिन्धी समाज के अध्यक्ष कमल वरदानी और महासचिव डॉ लाल थदानी की प्रदेश सिन्धी कल्याण परिषद और सिन्धी अकादमियों के शीघ्र गठन की मांग को जोरदार समर्थन मिला है ।
प्रेम भारती के संयोजन में सिंधीवुड कार्यक्रम में भाग लेते हुए वरिष्ठ पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ डॉ लाल थदानी के कोरोना महामारी और सिन्धियत के प्रति समर्पण का अमरावती के भाजपा विधायक डॉ गुरमुख जगवानी और बॉलीवुड एंकर व मिस इंडिया मेगनिफिसेंट 2013 न्यूयॉर्क सिमरन आहूजा ने भूरी भूरी प्रशंसा की ।
प्रत्येक राज्य में सिन्धी समाज की समस्याओं के तुरंत निदान में सिन्धी कल्याण परिषद की आवश्यकता पर बल देते हुए राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष , विजय श्री और रेड एंड व्हाइट अवार्ड और कोरोना वारियर से सम्मानित डॉ लाल थदानी ने बताया कि संस्थापक नंदलाल सचदेव को 3 वर्ष के लिए मध्य प्रदेश सिन्धी कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था और उन्हें राज्य मंत्री गौरव हासिल था ।
प्रत्येक जिले का उन्होंने सघन दौरा किया तथा
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक में समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही होती थी ।
डॉ लाल थदानी और कमल वरदानी ने सिन्धी बोली भाषा सभ्यता और संस्कृति के सरंक्षण और संवर्धन में सिन्धी वुड में प्रेम भारतीय और सिन्धी हेरिटेज में नारायण और गीता बाबलानी द्वारा नये कलाकारों विशेषकर युवा और बच्चों को प्रोत्साहन देने पर साधुवाद दिया ।
कार्यक्रम में सिंगापुर दुबई स्पेन के प्रतिनिधियों से ने भी भाग लिया । राष्ट्रीय सिन्धी समाज के आह्वान पर अंत में सबने प्रेम भारतीय के जन्मदिन पर ताली बजाकर बधाई दी और जय झूलेलाल के उद्घघोष के साथ सिमरन आहूजा और गुरमुख जगवानी ने बुके भेंट किया ।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...