*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
केंद्र के खिलाफ काँग्रेस का प्रदर्शन आज,
सीएम गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा सहित मंत्री होंगे शामिल
कोरोना महामारी के चलते छात्र-
छात्राओं द्वारा जीईई एवं नीट परीक्षाओं के स्थगन को लेकर
पूरे देश में कांग्रेस की तरफ से आंदोलन किया जा रहा है
■
जयपुर । कोरोना महामारी के चलते छात्र-
छात्राओं द्वारा जीईई एवं नीट परीक्षाओं के स्थगन को लेकर
पूरे देश में कांग्रेस की तरफ से आंदोलन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जेईई- नीट परीक्षा मामला परीक्षा स्थगित करने
की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान
पर शुक्रवार सुबह 11 बजे जयपुर में जेएलएन मार्ग,
मालवीय नगर स्थित एमएनआईटी पर प्रदर्शन किया जाएगा।
केंद्र सरकार के खिलाफ हो रहे इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश
के मुयमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह
डोटासरा, एआईसीसी सचिव विवेक बंसल सहित मंत्रिमंडल
सदस्य एवं विधायक शामिल होंगे। जयपुर शहर जिला कांग्रेस
कमेटी, जयपुर शहर ने गुरूवार को जारी एक सूचना के जरिए
इस विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रत्याशी, सांसद प्रत्याशी, पूर्व
महापौर एवं पार्षदगण सहित जयपुर शहर के समस्त सभी 91
वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अवश्य शामिल होने का
निवेदन किया है।
प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष घोगरा के
आह्वान पर गुरूवार को किया गया प्रदर्शन
इससे पहले गुरूवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस की तरफ
से राजस्थान के सभी 33 मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर
नीट जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग के साथ ही
मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।
जिसमें प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा खुद सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के
साथ बांसवाड़ा में मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार कोरोना
महामारी के व्यापक प्रभाव के बावजूद परीक्षा कराने पर
अडिग है, कोरोना महामारी के कारण सीमित यातायात की
व्यवस्थाएं एवं ठहरने की सुविधाएं भी छात्र छात्राओं के लिए
परेशानी का कारण है। केंद्र सरकार के इस फैसले के कारण
छात्र-छात्राओं ने जहां मानसिक तनाव व्याप्त हो गया है वहीं
असम और बिहार राज्य में अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़
जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...