*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खाद्यान्न व्यापारियों की हड़ताल
बीकानेर मण्डी में बंदी, मण्डी
शुल्क, सेस नहीं करायेंगे जमा
बीकानेर । राजस्थान
खाद्य व्यापार संघ के आह्वान पर शुरू
की गई प्रदेश व्यापी मंडी बंद हड़ताल
के अन्तर्गत बीकानेर में भी 25 से 28
सितबर तक खाद्य व्यापारी चार दिनों
तक व्यापार बंद रखेंगे।
श्री बीकानेर कच्ची आढत
व्यापार संघ की कार्यकारिणी की
बैठक आज कृषक विश्राम गृह में रखी
गई। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा पांच
जून को जारी कृषि अध्यादेश और
राजस्थान में आरोपित किये गये
किसान कल्याण शुल्क का विरोध
किया गया। मीटिंग को सबोधित करते
हुए संघ के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष
मोतीलाल सेठिया, अध्यक्ष जगदीश
प्रसाद पेड़ीवाल ने कहा कि केन्द्र
सरकार के अध्यादेशों में भारी विसंगति
रखी गई है पूरे देश में किसान मंडी
परिसरों के बाहर बिना किसी टैस या
शुल्क के अपनी उपज बेच सकेंगे
जबकि अरबों रूपयों की लागत से
स्थापित मंडियों में व्यापारियों को सभी
तरह के शुल्क और उप करों का
भुगतान करना पड़ता है। इस तरह की
विसंगतियां न सिर्फ व्यापार को
प्रभावित करेंगी बल्कि जिन मंडियों
की स्थापना किसानों को कार्पोरेट
घरानों और बहुराष्ट्रीय कपनियों के
शोषण से बचाने के लिए की गई थी
वह खत्म हो जायेंगी। वताओं ने
केन्द्र और राज्य सरकार से मांग की
कि किसानों और व्यापारियों के हित में
जल्द से जल्द उचित समाधान
निकाला जाय। राज्य सरकार से मंडी
शुल्क दर घटाकर 0.50 पैसे प्रति
सैकड़ा करने तथा कोरोना काल में
लगाई गई कृषक कल्याण फीस पूरी
तरह समाप्त की जाय। चार दिन की
हड़ताल के बाद प्रदेश स्तर पर जो
निर्णय होगा उसी के अनुरूप बीकानेर
के व्यापारी कदम उठायेंगे।
✍️
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...