*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
विधानसभा सत्र अनिश्चित-
काल के लिये स्थगित
■ प्रतिपक्ष के उपनेता को सदन से बाहर निकाला,
■ भाजपा विधायक धरने पर बैठे
भाजपा नेता सतीश पूनियां का तंज
जनहित के विभिन्न मुद्दे उठाए तो सदन भी छोड़कर भाग गई सरकार
जयपुर । राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही
अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले
सदन में कई विधेयक पारित किए गए। सोमवार को
राजस्थान विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। वहीं इस दौरान
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को मौजूदा सत्र की शेष अवधि
के लिए सदन से बाहर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
वहीं इस दौरान बीजेपी विधायकों ने वॉक आउट कर
प्रश्नकाल-शून्यकाल नहीं होने पर सांकेतिक विरोध भी
जताया। आपको बता दें कि विपक्ष के भारी हंगामें के बीच
सदन की कार्यवाही 3 बार स्थगित करनी पड़ी। राठौड़ के
खिलाफ प्रस्ताव लाने के बाद सबसे पहले आधे घंटे के लिए
कार्यवाही को स्थगित करने का फैसला स्पीकर की ओर से
लिया गया, जहां दिन भर सदन में हंगामों का दौर जारी रहा.
वहीं इस बीच कई विधेयक पारित किए गए। अध्यक्ष ने
लगभग दो बजे विपक्षी सदस्यों से एक बार फिर सदन की
व्यवस्था का पालन करने की अपील की। इसके बाद
कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले
राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास संशोधन
विधेयक 2020 को लेकर भी भारी हंगामा रहा।
हमारी भावना से आपको ठेस पहुंची तो हम क्षमा मांगते है
सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा
कि हमने हमेशा अध्यक्ष के निर्देशों की पालना की। भाजपा
विधायक वेल में धरने पर बैठे हैं। भिखारी पुनर्वास बिल पर
हमें एतराज है, इस कानून की धारा आज तक जमीन पर नहीं
उतरी। हम आपका अपमान सोच भी नहीं सकते है। आपने
भावावेश में हमारे सदस्य के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया।
हमारी भावना से आपको ठेस पहुंची तो हम क्षमा मांगते है।
ये विधेयक हुए पारित -राजस्थान माल और सेवा कर (तृतीय संशोधन) विधेयक
पारित
-राजस्थान विधानसभा (अधिकारियों व सदस्यों की
परिलब्धियां व पेंशन) संशोधन विधेयक पारित
-बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित किया विधेयक
-राजस्थान विशेष न्यायालय (निरसन) विधेयक पारित
-राजस्थान आबकारी संशोधन विधेयक 2020 हुआ पारित
-राजस्थान स्टांप संशोधन विधेयक 2020 पारित
विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई
हुई। आज सरकार की ओर से 8 विधेयक लाये जाने थे,
लेकिन इससे पहले कार्य सलाहकार की हुई बैठक में पांच
नये विधेयक लाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इस पर
विपक्षी बीजेपी ने आपत्ति जताई। सदन के पटल पर 13
विधेयक रखने पर शुरुआत में ही हंगामा हो गया। हंगामा
बढऩे पर आसन ने सदन की कार्यवाही को कुछ समय के
लिये स्थगित कर दिया। दुबारा सदन जुटने पर भी हालात वे
ही रहे। इस स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने हंगामा कर
रहे उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को सदन से बाहर निकालने
का प्रस्ताव रखा। हालात को देखते हुए अध्यक्ष ने उनके
प्रस्ताव को मान लिया और राठौड़ को बाहर जाने के लिये
कहा। इस पर सदन में फिर हंगामा हो गया और बीजेपी
विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। उपनेता प्रतिपक्ष
राठौड़ को बाहर निकालने के मसले पर सदन में गतिरोध पैदा
हो गया। लिहाजा आसन ने एक बार फिर सदन की कार्यवाही
को स्थगित कर दिया। लेकिन सदन के दुबारा जुटने पर सत्ता
पक्ष आसन के आदेश को अमल पर लाने पर अड़ गया,
जिससे गतिरोध कायम रहा। इस बीच हो हल्ले और हंगामे के
दौरान करीब सात विधेयक पारित हो गये। इनमें कुछ पर
चर्चा हई और कुछ पर नहीं हुई। अंतत: नेता प्रतिपक्ष
गुलाबंचद कटारिया ने कहा एक ही दिन में 5 नए बिल लाने
के खिलाफ है हमारा वाकआउट है। यह कहकर बीजेपी
विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया और
बाहर निकल गये। बीजेपी विधायक अब आज आगे की
कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे।
भाजपा नेता सतीश पूनियां का तंज
जनहित के विभिन्न मुद्दे उठाए तो सदन भी छोड़कर भाग गई सरकार
जयपुर । राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.
सतीश पूनियां ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा
कि विपक्ष में होने से हम जनहित के मुद्दों को सड़क से सदन
तक पुरजोर तरीके से राज्य सरकार के सामने लगातार उठा
रहे हैं लेकिन सरकार का जन सरोकारों से कोई वास्ता नहीं
है। हमने पिछले दिनों विधानसभा में जनहित के विभिन्न मुद्दे
उठाए। लेकिन सरकार सदन भी छोड़कर भाग गई।
✍️
🙏
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...