*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
राजस्थान फाउंडेशन 50 देशों के प्रवासियों के साथ ऑनलाइन तीज महोत्सव मनाएगा 6 अगस्त को शाम 7ः30 बजे से सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा प्रसारण
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
राजस्थान फाउंडेशन 50 देशों के प्रवासियों के साथ ऑनलाइन तीज महोत्सव मनाएगा 6 अगस्त को शाम 7ः30 बजे से सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा प्रसारण
राजस्थान फाउंडेशन 50 देशों के प्रवासियों के साथ ऑनलाइन तीज महोत्सव मनाएगा 6 अगस्त को शाम 7ः30 बजे से सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा प्रसारण
जयपुर, 1 अगस्त। राजस्थान फाउंडेशन पचास देशों से लगभग एक सौ प्रतिभागियों के साथ ऑनलाइन तीज महोत्सव मनाने जा रहा है जिसका सीधा प्रसारण 6 अगस्त को शाम 7ः30 बजे सभी सोशल मिडिया प्लेटफोर्मस पर किया जायेगा।
राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थानी प्रवासियों में इस आयोजन से एक उमंग की लहर है, जो कई वर्ष पूर्व विदेशों में बस गये हैं। वे अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऎसे कार्यक्रम का ध्येय राजस्थानी परंपरा और समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति एवं सभ्यता के प्रति ग्रहणशक्ति को प्रोत्साहित करना एवं राजस्थानी प्रवासियों और हमारे संबंध को प्रतिबद्ध करना है ।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत करने के लिये कलाकार उपस्थित होंगे तथा वे प्रतिभागियों के साथ बातचीत भी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मार्च 2020 में फाउंडेशन ने वॉट्सएैप ग्रुप बनाया जो कि 50 देशों के 170 सदस्यों के परिवार के रूप में बन चुका है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि तीज महोत्सव का आयोजन परिवार की महिलाओं और बेटियों को समर्पित है। ‘यह समय हमारे परिवार की महिलाओं और बेटियों को प्रसन्न करने का है।‘
उन्होंने बताया कि हमारी मातृभूमि की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपरा है जो राजस्थानी प्रवासियों इस अटूट बंधन में जोड़े हुये है।
----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...