*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
मकान की छत गिरने से
परिवार के 4 सदस्यों की मौत
अलवर । शहर के एनईबी
इलाके में कैमाला गांव में रविवार देर रात
एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई।
मलबे और भारी-भरकम लैंटर के नीचे
दबने से पिता, दो बेटियों और एक महीने
के बेटे की मौत हो गई। जबकि मां और
एक बच्ची गंभीर घायल है। परिवार के 4
सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों
की मदद से मलबा हटाकर सभी घायलों
को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले
गए। जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों और
उनके पिता को मृत घोषित कर दिया।
अलवर में पिछले कई दिनों से बारिश हो
रही है। इससे नींव कमजोर होने के कारण
जमीन में धंस गई। शनिवार रात करीब
11 बजे निर्माणाधीन मकान तेज धमाके
के साथ भरभरा कर गिर गया। सूचना
मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक
अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की
मदद से मलबा हटाया गया। मलबे के
नीचे दबे मिले चार लोगों को अस्पताल
भिजवाया, जहां चारों को डॉटरों ने मृत
घोषित कर दिया। मृतकों में 45 साल के
मामूरा, उसकी 5 साल की बेटी शबनम,
3 साल की बेटी सानिया और एक महीने
का बेटा है। मामूरा की पत्नी हारुनी और
एक बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। यह
नया मकान मामूरा अपने खेत में बनवा
रहा था। बारिश का पानी भरने से नींव
कमजोर होकर जमीन में धंस गई। नींव
धंसने से लैंटर गिर गया।
हिस
युगपक्ष
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...