*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🌹
🙏
👇
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
सुशीला-केशव सेवा संस्थान व सिंथेसिस ने पीबीएम में रोगियों हेतु भेंट किए 45 बैड व गद्दे,
आरसेटी में वूमेन ट्रेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ,
जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित,
विशेष योग्यजन की निर्वाचन सहभागिता सुनिश्चित करनेे के जिला स्तरीय समिति गठित जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता होंगे समिति के अध्यक्ष
🇮🇳
विशेष योग्यजन की निर्वाचन सहभागिता सुनिश्चित करनेे के जिला स्तरीय समिति गठित
जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता होंगे समिति के अध्यक्ष
बीकानेर, 25 अगस्त। विशेष योग्यजनों की अधिकतम निर्वाचन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। समिति में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नरेंद्र पाल सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार सदस्य सचिव होंगे। समिति में महावीर विकलांग समिति के श्री अनंत वीर जैन, सजग दिव्यांग सेवा संस्थान की रेखा मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी अरोड़ा तथा सैटेलाइट अस्पताल के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
-----
जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर , 25 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2020 के डॉ भीमराव अंबेडकर जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन मांगे गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पवार ने बताया कि इसके तहत अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार, अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार तथा अंबेडकर न्याय पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार का चयन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा तथा चयनित व्यक्ति या संस्था को अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन 21 सितंबर तक आवश्यक दस्तावेज के साथ डाक से या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। अधिक जानकारी और निर्धारित आवेदन प्रपत्र के लिए विभाग की वेबसाइट या कार्यालय संपर्क किया जा सकता है।
-----
आरसेटी में वूमेन ट्रेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
बीकानेर, 25 अगस्त। राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद द्वारा स्वयं सहायता समूह और उनके परिवार सदस्यों के लिए वुमन टेलर का कार्यक्रम मंगलवार को आरसेटी परिसर में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर आरसेटीज के स्टेट डायरेक्टर माधोराम , जिला अग्रणी कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश ताम्बिया, राजीविका जिला विकास अधिकारी प्रमिता और संस्थान के निदेशक लालचंद वर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्टेट डायरेक्टर ऑफ आरसेटीज माधोराम ने कहा कि संस्थान द्वारा स्थानीय मांग के अनुसार रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं, ट्रेनिंग के माध्यम से व्यक्ति अपने हुनर का विकास कर रोजगार प्राप्त कर सकता है। साथ ही महिलाओं के लिए आजीविका के रूप में यह ट्रेनिंग सबसे अहम साधन है।
जिला अग्रणी कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद लाभार्थी बैंक से विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुद्रा आदि के माध्यम से ऋण लेकर स्वयं का व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक रमेश ताम्बिया ने सेल्फ हेल्प ग्रुप समूह के लिए बैंक प्रणाली और नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही शक्ति योजना के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम समन्वयक संस्थान अनुदेशक शशि बाला शर्मा में इस अवसर पर वुमन टेलर प्रशिक्षण की विषय वस्तु से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नवीनतम तकनीक के व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ समय प्रबंधन प्रभावशाली संवाद, उद्यमशीलता के मूल मंत्र से प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराने के साथ-साथ बाजार सर्वेक्षण और इकाई भ्रमण के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम में राजीविका की जिला विकास अधिकारी प्रमिता ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सना मिर्जा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कंप्यूटर हार्डवेयर, डेयरी फार्मिंग, कशीदाकारी, अचार पापड़ मेकिंग, बकरी पालन से जुड़ी ट्रेनिंग आयोजित करवाई जाएगी इसके लिए आवेदक संस्थान के ईमेल , दूरभाष या संस्थान में व्यक्तिगत रूप से आकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
-----
सुशीला-केशव सेवा संस्थान व सिंथेसिस ने पीबीएम में रोगियों हेतु भेंट किए 45 बैड व गद्दे
बीकानेर, 25 अगस्त। पीबीएम में मेडिसिन विभाग के वार्ड में रोगियों हेतु बैड की कमी की समस्या को दूर करने हेतु पीबीएम प्रशासन द्वारा जनसहयोग की अपील पर कांता खतूरिया काॅलोनी स्थित सुशीला-केशव सेवा संस्थान व सिंथेसिस के संयुक्त योगदान से 45 सेमी फाउलर बैड मय मेट्रेस (गद्दे) भेंट किए। मेडिकल काॅलेज के अतिरिक्त प्राचार्य व मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ.लियाकत अली गौरी व मेडीसीन में सहायक आचार्य डाॅ.विनोद असवाल की अपील पर सुशीला केशव सेवा संस्थान के डाॅ. के.डी.शर्मा व सिंथेसिस के निदेशक (प्रबन्धन) मनोज कुमार बजाज ने सात दिनों में यह व्यवस्था कर मरीजों को राहत देने के लिए यह सहयोग किया।
45 बैड्स देने में मुख्य सहयोग सुशीला-केशव सेवा संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. के.डी.शर्मा, डी.डी. शर्मा (जयपुर), समाज सेवी भागीरथ राठी (अक्कासर), चन्द्रप्रकाश-दिनेश कुमार भट्टड (गजनेर), लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स के बाल किशन सुथार व सिंथेसिस संस्थान का रहा। इस अवसर पर मेडीकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. एस एस राठौड़, पीबीएम अधीक्षक डाॅ. मोहम्मद सलीम, उप अधीक्षक डाॅ. अजय कपूर व मेडिसीन विभागाध्यक्ष डाॅ.लियाकत अली गौरी ने सभी सहयोगकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डाॅ.सुरेन्द्र वर्मा, डा बी एल खाजोटिया, डाॅ. रोहिताश कुलरिया, डाॅ. कुलदीप सैनी, नर्सिंग इंचार्ज आरिफ मोहम्मद, सेवा संस्थान के लीलाधर खत्री, ओम गारू व योगेश राठी इत्यादि उपस्थित रहे।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...