*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰 🙏 मोहन थानवी 🙏
कार्यकर्ताओं को माला व दुपट्टा
पहनाकर स्वागत किया गया, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नव
नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को विडियो
कॉन्फे्रन्स के माध्यम से
शुभकामनायें दी
बीकानेर। सांसद सेवा केन्द्र बीकानेर
में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नव
नियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को विडियो
कॉन्फे्रन्स के माध्यम से बधाई और
शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता
रवि शेखर मेघवाल ने नव नियुक्त भाजपा
शहर जिला पदाधिकारियों का माला व दुपट्टा
पहनाकर स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री
अर्जुनराम मेघवाल ने दिल्ली से पार्टी
पदाधिकारियों से सीधा संवाद करके शहर की
स्थिति व जनहित मुद्दों पर विस्तृत रूप से
चर्चा की। नव नियुक्त भाजपा पदाधिकारी
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से रूबरू
होकर काफी उत्साहित दिखे और पार्टी को
लेकर अपने विचार रखे। भाजपा नव नियुक्त
पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी में केन्द्रीय
मंत्री द्वारा किये गये कार्यों के लिये आभार
जताया साथ ही वर्तमान स्थिति में कोरोना
महामारी में बीकानेर की स्थिति से अवगत
करवाया। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि
वर्तमान की मोदी सरकार सबका साथ,
सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करने
वाली सरकार है। मोदी सरकार में किसी का
भी तुष्टीकरण नहीं हो रहा है, लेकिन विरोधी
पक्ष के राजनैतिक दल केवल इसलिये मोदी
सरकार और उनके मंत्रीयों पर लगातार आरोपों
द्वारा विरोध कर रहे हैं
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि पार्टी
ने सभी वर्गों के धरातल स्तर पर कार्य करने
वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया है आप
सभी पदाधिकारियों की मेहनत और निष्ठा से
आने वाले दिनों में बीकानेर में होने वाले
चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और भी
मजबूत बनेगी। आज के कार्यक्रम में भाजपा
नेता रवि शेखर मेघवाल ने पदाधिकारियों को
सबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता ही
संगठन की रीढ़ होता है पार्टी को मजबूत
बनाने में कार्यकर्ता की भूमिका सबसे
महत्वपूर्ण होती है।
आज सासंद सेवा केंद्र बीकानेर मे जिलाकार्यकारिणी सदस्य बनने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पुत्र भाजपा नेता व रविशेखर मेघवाल ने सम्मान किया। मंत्री ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रेषित किया। इस कड़ी में
कैलाश चंद गुवालानी प्रत्याशी भाजपा वार्ड 65 व पूर्व जिलामंत्री भाजपा व जिलाकार्यकारिणी सदस्य बीकानेर का अभिनंदन किया जो कि बीकानेर सिंधु समाज के अनुभवी युवा नेता हैं। कैलाश की इस उपलब्धि पर भारतीय सिंधु सभा महानगर, संत कंवराराम सिंधी समाज ट्रस्ट नवयुवक कला मंडल, विश्वास वाचनालय, बहुभाषी ब्लॉग खबरों में अमरलाल मंदिर ट्रस्ट बीकानेर सुजागु सिंधी विशाल सिंधी समाज सहित समाज की तमाम संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...