*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
शहीद मेजर पूर्ण सिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर।
शहीद मेजर पूर्णसिंह राजकीय फोर्ट विद्यालय के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,अजमेर की ओर से हाल ही में जारी बोर्ड परीक्षा परिणामों में श.में.पू. सिं. राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जागृति पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष आयोजित 10वीं तथा 12वीं बोर्ड के सभी.......
संकायों- विज्ञान, कृषि , वाणिज्य और कला सहित विद्यालय का परिणाम 84.28% रहा। इसमें कृषि संकाय में 30 विद्यार्थियों में से 29 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इसी प्रकार विज्ञान वर्ग में 218 प्रविष्ट विद्यार्थियों का परिणाम 91.36% रहा। जिसमे 19 विद्यार्थियों ने 85% से
----------------------------लगातार
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
✍️
अधिक अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में 30 प्रविष्ट विद्यार्थियों का परिणाम 96.67% रहा । जिसमें 7 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। कला वर्ग का 205 प्रविष्ठ विद्यार्थियों का परिणाम 78 .54% रहा, इसमें विद्यार्थी शिव सिंह ने 93% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। सेकेंडरी कक्षा का परिणाम 88 प्रविष्ट विद्यार्थियों का परिणाम 73.86% रहा। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्या श्रीमती जागृति पुरोहित ने विद्यालय परिवार को बधाई दी ।
सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थी
विज्ञान संकाय ज्योति तंवर 92.8%
कला संकाय शिव सिंह 93%
कृषि संकाय मुग्धमान 88.20%
वाणिज्य संकाय अभिषेक कसेरा 92.8%
माध्यमिक परीक्षा विवेक सोनी 88.33%
📒 CP MEDIA 🙏 < 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺* व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...