✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
’अमर शहीद बीरबलसिंह जीनगर को श्रद्धांजलि’
बीकानेर, 1 जुलाई। गत 34 वर्षों से लगातार समाज सेवा में सक्रिय राष्ट्रीय जीनगर समाजसेवक संघ द्वारा इस बार कोरोनावायरस महामारी के संकटकाल में अमर शहीद बीरबल सिंह को श्रद्धांजलि देने का अनूठा प्रयोग किया गया। सामूहिक रूप से आयोजन निषेध के कारण इस बार शहीद को सभी देश-प्रेमी जनता और समाज को अपने अपने घर पर ही सभी सदस्यों को सामूहिक बैठकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आग्रह किया गया था।
इस संबंध में एक ऑडियो फोल्डर, जिसमें भूमिका, स्वास्थ्य संबंधी एहतियात बरतने का आग्रह, देशभक्ति गीत, अमृत वचन, शहीद बीरबल सिंह का प्रेरक जीवन परिचय, श्रद्धासुमनार्पित के समय श् ए मेरे वतन के लोगों.३.. श् गीत, दो मिनट का मौन और अंत में परिवार चर्चा पश्चात सकारात्मक संकल्प लेने का आह्वान किया गया है, सोशल मीडिया के माध्यम से घर घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम परिवार के सदस्यों की सामूहिक सुविधा अनुसार शहादत दिवस 1 जुलाई और पूर्व संध्या 30 जून को किसी भी समय करने का आग्रह किया गया था।
जीनगर समाज के लिए पूरे प्रदेश में यह आयोजन एक अद्भुत और अनोखा बताकर खूब सराहना की गई।
चूरू से श्री चंपालाल जी (से.नि.अतिरिक्त निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा) ने दूरभाष पर संघ प्रमुख श्री गोमाराम देवड़ा को धन्यवाद देते हुए अनोखेपन की और ऑडियो फोल्डर की संपूर्ण सामग्री की तारीफ की। समाज के प्रत्येक परिवार में आयोजित इस कार्यक्रम में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नयी पीढ़ी ने उनके त्याग को जीवन में अपनाकर देशसेवा का संकल्प लिया।

अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...