✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर। गहराती रात को बीकानेर में चार और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं । ये 4 कोरोना पॉजीटिव तिलक नगर, नया शहर थाने के पीछे, रथखाना और नगर निगम क्षेत्र से हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.मीणा ने बताया कि इन सभी को अस्पताल पहुंचाया । अब जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 359 तक जा पहुंचा है। बुधवार को दिनभर में 24 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। एक डेडबॉडी का सेम्पल भी पॉजिटिव आया। इससे कुल 25 हुए।
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दिनभर-विवरण
बीकानेर । बीकानेर में कोरोना का प्रचंड विस्फोट होने
से दहशत छा गई है वहीं प्रशासन भी कड़े कदम उठा रहा
है। बुधवार को कुल 25 कोरोना पॉजिटिव सामने आए वहीं एक
कोरोना पीडि़त युवक ने दम तोड़ दिया। देर रात प्रशासन ने
फड़ बाजार में संपूर्ण बंद का ऐलान कर दिया वहीं खजांची
मार्केट-हीरालाल मॉल को भी बंद रखने के निर्देश दिए। साथ
ही अंदरूनी शहर के भागों में पाटों पर बैठकबाज़ों को
चेतावनी जारी की गई कि अगर बेवज़ह पाटों पर कोई बैठा
दिखा तो सीधे जेल होगी।
बुधवार दोपहर को आई रिपोर्ट में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए शाम को एक फिर आई रिपोर्ट में 12
कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए जिसमें से एक युवक
जो कोरोना से पीडि़त थी उसकी मौत हो गई। सीएमएचओ
डॉ. बी.एल.मीणा ने बताया कि इसके साथ ही अब जिले में
कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़कर 359 जा पहुंचा है
और मौत का आंकड़ा 16 हो गया है।
रसद विभाग का कम्प्यूटर कर्मी
पॉजिटिव, मचा हड़कंप
बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में आए मरीजों में रसद विभाग में सूचना सहायक कर्मचारी पॉजिटिव आया है।
जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी ऐसी
मिली है कि सूचना सहायक पॉजिटिव आए है वह अपने
चार-पांच कर्मचारियों के साथ भोजन करता था। डीएसओ के
भी लगातार संपर्क में रहता था। ऐसे में अनुमान लगाया जा
रहा है कि ये चैन लंबी हो सकती है। साथी कर्मचारियों में
हड़कंप मच हुआ है।
बुधवार को इन क्षेत्रों से कोरोना
पॉजिटिव मरीज
एम पी कॉलोनी 14 के निवासी 50 वर्षीय
प्रौढ, पुरानी गिन्नाणी निवासी 42 वर्षीय
पुरूष,गोपेश्वर बस्ती निवासी 45 वर्षीय
पुरूष,12 वर्षीय बालिका,नत्थूसर गेट निवासी
35 वर्षीय महिला,बड़ा गणेश मंदिर के सामने
41 वर्षीय पुरूष,बारह गुवाड़ 26 वर्षीय
महिला,ईदगाह बारी निवासी 51 वर्षीय
पुरूष,47 वर्षीय महिला तथा गीतारामायण
पाठशाल निवासी 14 वर्षीय बालक शामिल
है। वहीं पाबू चौक,एक पाबूबारी और एक
व्यापारियों के मोहल्ले के निवासी कोरोना
पॉजिटिव मिले। वहीं भुट्टो का चौराह 30
वषीर्य युवक, जिन्ना रोड़ से 41 वर्षीय युवक,
सर्वोदय बस्ती से 30 वर्षीय युवक, आचार्य
का चौक से 24 वर्षीय युवक, आचार्यों की
घाटी से 27 वर्षीय युवक, संतोषी माता मंदिर
के पास 43 वर्षीय युवक पॉजिटिव आए तो
साले की होली से एक 21 वर्षीय युवती
कोरोना की चपेट में आई है। वहीं चार अन्य
पॉजिटिव नगर निगम के पीछे, तिलकनगर और
नयाशहर थाने के पीछे रहने वाले है। ऐसे में
जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर
359 जा पहुंचा है। आज दिनभर में 24
कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। एक डेडबॉडी
का सेपल भी पॉजिटिव आया है। संपूर्ण फड़बाजार बंद, पाटों पर बैठे
तो होगी जेल
बीकानेर। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने
कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के खजांची मार्केट,
हीरालाल मॉल तथा फड़ बाजार क्षेत्र (फड़
पॉइंट से ताजियों की चौकी इंद्रलोक दुकान
तक व रामलाल पीरूमल की दुकान तक एवं
संपूर्ण पर बाजार क्षेत्र) तथा सिटी कोतवाली
थाना क्षेत्र के श्री राम मार्केट तथा रामदेव
कटला में कोविड 19 के संक्रमित व्यक्ति के
पाए जाने तथा संक्रमण के प्रसार को रोकने के
लिए निषेधाज्ञा जारी की है। जिला मजिस्ट्रेट
द्वारा जारी आदेशानुसार सीएमएचओ थाना
अधिकारी कोटगेट और सिटी कोतवाली थाना
अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर निषेधाज्ञा
जारी की गई यह निषेधाज्ञा अगले आदेशों तक
प्रभाव में रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि
इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य की
सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दंड
प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत
निषेधाज्ञा जारी की गई है। आदेशानुसार वायरस
के संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए इस क्षेत्र
को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित करते हुए
आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया
है। इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया
गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आने
वाले व्यवसायिक, वाणिज्यिक संस्थान,
सामूहिक गतिविधियां रैली , जुलूस, सभा
सहित समस्त प्रकार के समारोह पूरी तरह से
प्रतिबंधित रहेंगे। निषेधाज्ञा के दौरान
चिकित्सकीय सेवाएं चालू रहेगी। लेकिन
दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े समस्त किराना
और जनरल स्टोर तथा सजी मंडी अगले
आदेशों तक पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे।
दूध वितरण का समय निर्धारित गौतम ने बताया कि इस क्षेत्र में दूध वितरण के लिए प्रात: 6 बजे से प्रात: 9बजे
तक तथा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक का
समय निर्धारित रहेगा।साथ ही किराना, सजी
और दवा की दुकान संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट
की पूर्व स्वीकृति से निर्धारित नियत समय पर
संचालित की जा सकेगी।
भीड़ वाले स्थानों पर लगेंगे
पिलक एड्रेस सिस्टम
गौतम ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर
पिलक एड्रेस सिस्टम के जरिए लगातार लोगों
में जागरूकता संदेश दिया जाएगा। थानों और
अन्य राजकीय कार्यालयों में कोई व्यक्ति या
कर्मचारी बिना मास्क आते हैं तो जुर्माना
लगाएं। कले-
ट्रेट परिसर में इसकी निगरानी के
लिए पृथक कार्मिक की नियुक्ति की जाए। पाटों पर बैठे मिले, तो जाएंगे जेल,
गमछा नहीं, लगाना होगा मास्क
जिला कल-
टर ने कहा कि रात 10 से 5 बजे
तक कर्यू के आदेश है। इस दौरान पुलिस दल
गश्त पर रहें और अकारण घूमते पाए जाने
वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने
कहा कि आरिभक दौर में बीकानेर में
कन्टेनमेंट पर काफी अच्छा काम हुआ है, अब
नए मामले सामने आ रहे हैं अत: संक्रमण
रोकना प्रशासन की प्राथमिकता में है। गौतम ने
कहा कि सभी लोग जिमेदारी समझे, यदि कोई
रात के समय पाटों पर बैठे या सड़कों पर घूमते
पाया गया तो उस पर कड़ी कार्यवाही करते हुए
जेल भेजा जाएगा। गौतम ने कहा कि प्राय:
देखने में आया कि लोग मास्क के विकल्प में
गमछा सिर पर रखते हैं और पुलिस को देखते
ही गमछा मुंह पर लगा लेते हैं यह बैड प्रे-ि
टस
है कोई ऐसा करता पाया गया तो कड़ी
कार्यवाही की जाएगी।
वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 7 थाना क्षेत्रों
में कुल 99 प्वाइंट पर निषेधाज्ञा प्रभाव में है।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...