खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
बीकानेर महाराजा गंगा सिंह विवि के दो भवनों के लोकार्पण का कार्यक्रम स्थगित रविवार 11 बजे होना था दो भवनों का लोकार्पण. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करना था लोकार्पण.महाराजा गंगा सिंह विवि में करना था VC के जरिए लोकार्पण. ।
✍️
टेलीफोन डाॅयरेक्ट्री का किया विमोचन - उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय प्रशासन एवं स्टाॅफ की टेलीफोन डाॅयरेक्ट्री का विमोचन किया। उन्होंने इस डाॅयरेक्ट्री के अवलोकन के बाद कहा कि यह बहुत ही उपयोगी व संग्रहणीय है। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी यह उपयोगी साबित होगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.पी.सी.त्रिवेदी ने बताया कि इस डाॅयरेक्ट्री को डाॅ. अम्बिका डाका, श्रीमती संतोष कंवर शेखावत ने तैयार किया है। डाॅयरेक्ट्री में यूनिवर्सिटी ग्रान्ट कमीशन, भारतीय विश्वविद्यालय संगठन, राज्यपाल सचिवालय, बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट सहित विश्वविद्यालय के जुडे़ अधिकारी, स्टाॅफ आदि के बैसिक टेलीफोन और मोबाइल नम्बर प्रकाशित किए गए है। इस अवसर पर कुल सचिव भंवर सिंह चारण, उपकुल सचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमल कान्त उपस्थित थे।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...