खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
*सब खैरियत है....मुकेश पूनिया*
------------------
*बड़ा भया तो क्या भया जैसे पेड़ खजूर..!*
बड़ा भया तो क्या भया जैसे पेड़ खजूर... संत कबीरदास जी का यह दोहा ताजा हालातों में हमारे बीकानेर वाले बड़े मंत्रीजी पर चरितार्थ होता दिखाई दे रहा है। वजह यह कि हमारे मंत्रीजी प्रदेश की सत्ता के बड़े मंत्री है,सही बताये तो मुख्यमंत्री के बाद बड़े मंत्रियों की फेहरिश्त में हमारे मंत्रीजी का नाम ही सबसे टॉप पर है। ऐसे में कोरोना आपदा के दौर में बिजली पानी के बिलों की मार से बचने के लिये जनता को उम्मीद थी कि हमारे बड़े मंत्रीजी कोई राहत दिलायेगें,बड़ी उम्मीद तो यह भी थी कि बिजली पानी महकमें मंत्रीजी के अधीन है इसलिये हो सकता है बिल माफ ही करवा देेंं,लेकिन इस मामले में मंत्रीजी बीकानेर ही नहीं बल्कि प्रदेशवासियों के लिये नाउम्मीद ही साबित हुए। मंत्रीजी ने अभी दो दिन पहले जयपुर में हुई मंत्रणा के बाद साफ तौर पर आगाह कर दिया बिजली-पानी बिल माफी का निर्णय तो सरकार ही करेगी। मंत्रीजी के इस व्यक्तव्य से जाहिर हो गया कि बिजली पानी के बिलों की माफी अब मुश्किल है। वैसे आपदा के मारे लोगों के लिये हमारे मंत्रीजी पानी बिजली के बिल माफ करवा देते तो उनकी प्रतिष्ठा के चार चांद लग जाते,बीकानेर में तो उनके जयकारें गूंज उठते। मगर फिलहाल सब खैरियत है।
---------------------
*व्यापार उद्योग मंडली में मची है आपधापी*
एक जमाने में बीकानेर की प्रतिष्ठित कही जाने वाली व्यापार उद्योग मंड़ली में इन दिनों जबरदस्त आपाधापी मची है,सब जानते है कि बीकानेर में फिलहाल एक ही मंडल की दो मंड़लिया बनी हुई है और दोनों मंड़लियों के धुंरधर एक-दूसरे को पटखनी देने के लिये आये दिन कोई ना कोई नया फंडा आजमा रहे है। एक मंडली ने अभी हाल ही नई कार्यकारिणी बनाकर बाजार में पेश कर दी,इस कार्यकारिणी में कई ऐसे चेहरे शामिल कर लिये जिनका उद्योग और व्यापार से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। वहीं दूसरी मंडली भी कमत्तर नहीं है उसमें भी कई ऐसे चेहरे है जो दिखावे के लिये तो उद्यमी और व्यापारी बने हुए है लेकिन जग जानता है कि इनके काम धंधे कुछ ओर ही है। दोनो मंडलियों में मची आपाधापी में अब माथाफोड़ी की नौबत नजर आ रही है। ऐसे बीकानेर के प्रतिष्ठित उद्यमी व्यापारियों ने इन मंडलियों से दूरिया बना ली है, लेकिन फिलहाल सब खैरियत है।
---------------------------
*शहर भाजपा की नई बोतल में पुरानी शराब*
शहर भाजपा की हाल ही घोषित हुई नई कार्यकारिणी के बाद बीकानेर की भाजपा मंडली में खूब हायतौबा मची हुई है। इस मामले में पार्टी के कुछ नेताओं ने दबी जुबान में कहना शुरू कर दिया है कि शहर भाजपा की यह कार्यकारिणी नई बोतल में पुरानी शराब है। इसमें कुछेक चेहरों को छोड़ दे तो ज्यादात्तर पुराने चेहरे ही शामिल किये है। वैसे भाजपा के कार्यकर्ताओं को उम्मीद दी कि लंबे इंतजार के बाद घोषित होने वाली पार्टी की शहर कार्यकारिणी में उत्साही,उर्जावान और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जायेगा। लेकिन मामला उल्टा हो गया,नई कार्यकारिणी में कई ऐसे चेहरों को शामिल किया गया है जिन्हे भाजपा की डिस्चार्ज बैट्ररिया कहा जाता है,इनमें ना तो कोई उत्साही है और ना ही कोई उर्जावान। कई ऐसे भी है जिन्हे पार्टी के प्रति कृतव्यनिष्ठा निभाने के बजाये पार्टी नेताओं की चापलूसी का अनुभव ज्यादा है। अंदर की खबर है कि नई कार्यकारिणी को लेकर शहर भाजपा में माहौल खासा गरमाया हुआ है लेकिन फिलहाल सब खैरियत है।
--------------------------
*लो सुनो अफसरों के बोल बच्चन*
बीकानेर के गोगागेट इलाके में शुक्रवार की देर शाम सामने आये कोरोना पॉजिटिव युवक के बाद कोरोना एडवाइजरी की अनुपालना में कफ्र्यू लगाये जाने का मामला हमारे अफसरों के बोल बच्चन में उलझ कर रह गया। कायदे से कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही इलाके में कफ्र्यू लगाया जाना था,लेकिन प्रशासन की सिटी मैडम ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि गोगागेट इलाके में मिला कोरोना पॉजिटिव अपने घर के बजाय दिल्ली से सीधे पीबीएम होस्पीटल पहुंचा था इसलिये फिलहाल इलाके में कफ्र्यू नहीं लगाया गया है। वहीं स्वास्थ्य महकमें वाले डॉक्टर सॉब ने हांक दिया कि गोगागेट के जिस इलाके कोरोना पॉजिटिव चिन्हित हुआ है,वहं इलाका कोतवाली हल्के में सुनारों की गुवाड़ से एक किमी के दायरे में आता है,जहा पहले से ही कफ्यऱ्ू है। ऐसे में नंबर शहर कोतवाल का आया तो उन्होने साफ कर दिया कि गोगागेट के जिस इलाके में दिल्ली से आया कोरोना पॉजिटिव शख्स मिला है,वह कोतवाली हल्के में नहीं बल्कि कोटगेट हल्के में आता है। जब कोटगेट के धरम से पूछा तो उन्होने बिंदास अंदाज में बोल दिया प्रशासिनक आदेश ही हम तो मोर्चा संभाल लेगें। कुछ भी हो अफसरों की इस बोल बच्चन में गोगागेट में कोरोना एडवाइजरी मात खा गई,लेकिन फिलहाल सब खैरियत है।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...