खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
ग्रामीणों ने उच्च शिक्षा मंत्री भाटी के समक्ष रखी जन समस्याएं
समस्याओं का होगा निराकरण -भाटी
बीकानेर, 6 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे आमजन के अभाव अभियोग सुने और अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर, समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
शनिवार को जयनारायण व्यास काॅलोनी स्थित कार्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री भाटी को खारा ग्राम के निवासियों ने ग्राम मंे कटानी मार्गो की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देकर ग्राम में चक बन्दी करवाए जाने की मांग की। ग्राम कोटडी के निवासियों ने ग्राम में सड़क निर्माण करवाऐ जाने हेतु मांग पत्र प्रस्तुत किया। वेब सोल कम्प्यूटर्स के प्रबधंक मोहित व्यास ने आरकेसीएल संचालकों के विद्युत बिल माफ करवाने, करणी सिंह ने साक्षरता विभाग में वाहन चालक पद पर पूर्व अनुभव एवं कोर्ट निर्णय के आधार पर स्थाई नियुक्ति दिलाने, ग्राम पंचायत दियातरा के पूर्व सरपंच खेमाराम ने विद्युत आपूर्ति हेतु जी.एस.एस. निर्माण, ग्राम में पेयजल पाईप लाईन डलवाने की मांग रखी ताकि ग्राम में घर-घर तक निर्बाध पेयजल आपूर्ति की जा सकें तथा दूरस्थ ढाणियों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल पहुचाने का आग्रह किया।
इसी प्रकार से ग्राम पलाना से आये व्यक्तियों ने ग्राम में कुछ स्थानों पर वर्षा जल एकत्र होने से आवागमन में होने वाली बाधा के निवारण, ग्राम सुरधना के निवासियों ने ग्राम में 200 से अधिक शौचालयों के बकाया अनुदान दिलवाये जाने तथा ग्राम के बस स्टैण्ड पर जमीन तक लटकते तारो को हटवाने के लिए ज्ञापन दिए। कोलायत के रूपाराम मेघवाल ने बताया कि नोखड़ा ग्राम की ढाणियों में विद्युत पोल अनेक स्थानों पर गिरे हुए है। उन्हें दुरूस्त करवाया जावें। शिवलाल मेघवाल ने ग्राम मण्डाल चारणान में पेयजल समस्या निवारण की मांग रखी। जिले के किसान सघं ने टिड्डी दल से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाए जाने हेतु ज्ञापन दिया।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने सभी नागरिकों की समस्याओं के समाधान करवाने के लिए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया । साथ ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को भी दूरभाष पर समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...