✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अवैध खनन पर लगे प्रभावी अंकुश: गौतम
बीकानेर, 25 जून। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा है कि सभी उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बजरी और जिप्सम के अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। खनिज अभियन्ता टोल नाकों से डाटा प्राप्त कर, पता लगाए कि जिप्पस अथवा बजरी के कितने ओवर लोड वाहन गुजरे हंै ऐसे चिन्हित होने पर वाहनों से शास्ती वसूल की जाने की कार्यवाही भी अमल में लावें।
गौतम गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों सहित खनिज विभाग, जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों की रोकथाम हेतु उपखंड स्तर पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की गई थी। इस टीम को और प्रभावी करते हुए सख्त कार्यवाही अमल में लाई जावेे तथा की जाने वाल कार्यवाही की साप्ताहिक सूचना भेजी जावे। उन्होंने कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन को लिखित में देना होगा कि उसके क्षेत्र में अवैध खनन नहीं हो रहा है। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में प्रत्येक सोमवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक में खनन कार्यों की समीक्षा करें।
उन्होंने कोलायत उपखण्ड अधिकारी से कोलायत क्षेत्र में अवैध बजरी खनन की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी ली और संज्ञान में आने के बाद कितनी गाड़ियों को पकड़ा गया तथा क्या कार्यवाही की गई, इसकी भी सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की जावे।
जिला कलक्टर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र से लगते 10 किलोमीटर क्षेत्र में जिप्सम का खनन नहीं होना चाहिए। अगर 10 किलोमीटर क्षेत्र में खनन के लिए पूर्व में पट्टे जारी हुए हो तो उसे खनिज विभाग निरस्त करवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। अगर सरकारी भूमि पर अवैध खनन होता है तो इसके लिए राजस्व तहसीलदार जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से जिसने अवैध खनन किया है, मैटिरियल से 10 गुणा पैलेन्टी संबंधित से वसूली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व पटवारियों से नियमित रिपोर्ट ली जाए कि लीज एरिया के बाहर अवैध खनन नहीं हो रहा है। उन्होंने लूणकरनसर, खाजूवाला, दंतौर आदि क्षेत्रों में अवैध खनन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि अवैध खनन करने वालांे को लगना चाहिए कि उनके विरूद्ध प्रशासन सख्त है और कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों की सूचना खनिज विभाग को दी जाए, सूचना के बावजूद खनिज विभाग कार्यवाही नहीं करता है तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।
जिला कलक्टर ने जिले में पेयजल और विद्युत आपूर्ति की उप खण्डवार समीक्षा की और कहा कि आंधी की वजह से विद्युत और पेयजल आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्था पहले से रखें। अगर पूर्व में जहां पानी और बिजली आपूर्ति में दिक्कत हुई है ऐसे स्थानों को चिह्ति करते हुए रोथाम की कार्यवाही की जावे। ऐसे में दोनों ही विभाग सभी आवश्यक संसाधन की व्यवस्था रखेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर तुरन्त पानी-बिजली की आपूर्ति को सुचारू किया जा सके। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के सहायक अभियन्ता बिजली विभाग के कार्यालयों का भौतिक निरीक्षण करंे।। स्टोर में पर्याप्त मात्रा में बिजली के तार, पोल, ट्रांसफार्मर हैं या नहीं इसकी जानकारी सभी उपखण्ड अधिकारियों के पास रहनी चाहिए ताकि जरूरत केे मुताबिक ट्रांसफार्मर व पोल का उपयोग उपखण्ड क्षेत्र में किया जा सके।
उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों से स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों की जानकारी लीे और निर्देश दिए कि तुरन्त प्रभाव से तार हटवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आवासीय विद्युत कनेक्शन पेण्डिंग हंै, उन्हें कनेक्शन दिए जाए।
उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के जागरूकता अभियान की भावना को गांव-ढ़ाणी तक प्रचारित करने के निर्देश दिए। प्रमुख बाजारों में लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। चिकित्सा संस्थाओं में कोविड-19 के दौरान अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं सही चल रही है या नहीं इसकी जांच उपखण्ड अधिकारी करें। सभी चिकित्सा संस्थानों में दवाएं, उपकरण और जांच की सुविधा है या नहीं है, इसकी जांच की जाए। उन्होंने मौसमी बीमारियों की समीक्षा की निर्देश दिए कि इन रोगों के उपचार के लिए पहले से ही प्लानिंग कर ली जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, कौशल विकास कार्यक्रम और बरसात के दौरान आपदा प्रबंधन पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल, प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया सहित उपखण्ड अधिकारी, पानी-बिजली तथा खनि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...