✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सोनी को किया नमन
बीकानेर । स्वतंत्रता
सेनानी मालचंद सोनी ट्रस्ट द्वारा मालचंद
सोनी की आठवीं पुण्य तिथि पर ऑन
लाइन श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ
साहित्यकार भवानीशंकर व्यास 'विनोदÓ
ने कहा हिन्दुस्तान की आजादी में हर
कौम हर मजहब ने त्याग किया है अपने
प्राणों की आहुति दी है। उसी कड़ी में
स्वर्णकार समाज ने भी अपना योगदान
दिया है। जिसमें मालचंद सोनी,
चिरंजीलाल स्वर्णकार देशभक्त,
भंवरलाल स्वर्णकार आर्यबंधु, काशीराम
स्वर्णकार के नाम विशेष आते हैं। इन में से दो सेनानी खुले रूप से जन आन्दोलन
में हिस्सा लेते थे और दो सेनानी अंदर ही अंदर काम को अंजाम तक पहुंचाने की
प्रक्रिया करते थे। ट्रस्ट के सचिव राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि 30 जून 2012
को इस संस्था ने पहली पुण्यतिथि मनाई उस दिन देश के वरिष्ठ साहित्यकार बालकवि
बैरागी ने इस कार्यक्रम को अतिथि के रूप में सबोधित किया तत्पश्चात बराबर यह
संस्था इस दिन को बीकानेर गौरव के नाम से मनाती आ रही है। कार्यक्रम का
संचालन करते हुए कथाकार-संयोजक अशफाक कादरी ने मालचंद सोनी के
व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से पटल को बताया। ऑनलाइन श्रद्धासुमन अर्पित
करने वालों में मालचंदजी के पुत्र शिव सोनी, आर्य समाज के महेश आर्य, भगवती
प्रसाद सोनी, स्वर्ण संगीत संस्थान के पवन सोनी, सखा संगम के एन.डी.रंगा,
चंद्रशेखर जोशी, समाजसेवी ऋषिकुमार अग्रवाल, हनुमान कच्छावा, प्रभुदा सोनी,
श्रीगोपाल स्वर्णकार, अहमदाबाद से जेठमल सोनी, जितेन्द्र सोनी, विष्णु सोनी,
महेशा सोनी, बलभ सोनी ने ऑनलाइन श्रद्धासुमन अर्पित किए।
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...