खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने रांका को फोनकर जरूरतमंद महिलाओं तक राशन किट पहुँचाने की कही बात
भाजपा महिला मोर्चा की आरती आचार्य को सौंपी एक हजार किट
बीकानेर। रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य को सूखे राशन की एक हजार किट सौंपी।
ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व चैयरमेन रांका को फोन करके लॉकडाउन के दौरान की जा रही सेवाओं की सराहना की। राजे ने पूर्व चैयरमेन रांंका से बीकानेर में जरुरतमंद महिलाओं को सूखे राशन की किट वितरित किए जाने के निर्देश दिए। इस पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी आरती आचार्य को सूखे राशन की एक हजार किट सौंपी गई। आचार्य द्वारा आगे जरुरतमंद महिलाओं तक उक्त राशन की किट वितरित की जाएगी। ज्ञात रहे महावीर रांका द्वारा लॉकडाउन के दौरान भोजन के पैकेट, सेनेटाइजर मास्क वितरण तथा सूखे राशन की हजारों राशन किट वितरित की जा चुकी है। इस दौरान शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, आदर्श शर्मा, रमेश सैनी, मधुसूदन शर्मा, मोहम्मद ताहिर, शम्भू गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, कुलदीप यादव, विकास पंचारिया, महेश छींपा, पूनम स्वामी, संजय स्वामी, नरेन्द्र भादाणी आदि उपस्थित रहे।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...