✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
भारत के लिए खतरा बना चीन,
अमेरिका बोला - हम हैं ना,
अपनी सेना भेज रहे एशिया
वॉशिंगटन । एक ओर चीन ने
भारत में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक
नियंत्रण रेखा के पास तनावपूर्ण स्थिति
को हवा दे रखी है, तो दूसरी ओर साउथ
चाइना सी में भी आक्रामक रवैया अपना
रहा है। कोरोना वायरस को लेकर भी
दुनिया के सामने कड़े तेवर अपना रहा
है। चीन की हालिया गतिविधियों के
देखते हुए अमेरिका ने उसे इतना बड़ा
खतरा करार दिया है कि यूरोप से अपनी
सेना हटाकर एशिया में तैनात करनी शुरू
कर दी है। चीन के विदेश मंत्री माइक
पॉम्पिओ ने चीन को भारत और
दक्षिणपूर्व एशिया के लिए खतरा बताया
है और कहा है कि उसकी वजह से
अमेरिका ने यूरोप में अपनी सेना घटानी
शुरू कर दी है। पॉम्पिओ से सवाल
किया गया था कि जर्मनी में अमेरिकी
सेना की टुकड़ी को यों घटा दिया गया।
माइक ने कहा कि वहां से हटाकर सेना
को दूसरी जगह तैनात किया जा रहा है।
चीन की अमेरिका
को चेतावनी
गौरतलब है कि चीन ने अमेरिका
को चेतावनी दी है कि जापान जैसे देशों
में अपनी सैन्य तैनाती न करे। चीन ने
यहां तक दावा किया है कि अगर
अमेरिका इस दिशा में आगे बढ़ता है तो
चीन भी हर जवाब के लिए तैयार रहेगा।
दरअसल, हाल ही में जापान और
अमेरिका ने साउथ चाइना सी में संयुक्त
ड्रिल भी की है। हालांकि, जापान
अमेरिका के ऐंटी-मिसाइल सिस्टम को
तैनात करने से फिलहाल रोक चुका है।
पूरी दुनिया कर रही है
चीन का सामना
इससे पहले पॉम्पिओ ने बताया था कि
उन्होंने यूरोपियन यूनियन के विदेश नीति
चीफ जोसेप बोरेल के चीन को लेकर
बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार किया है
और इसके लिए वह जल्द ही यूरोप
जाएंगे। यह अमेरिका नहीं है जो चीन
का सामना कर रहा है, पूरी दुनिया चीन
का सामना कर रही है
📒 CP MEDIA 🙏
हिस
युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...