खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
हिंदू युवा वाहिनी ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह भदोरिया और जिला संयोजक मुकेश सारस्वत के नेतृत्व में संगठन ने अपने संरक्षक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रुप में होना है। हिंदू युवा वाहि नी ने आज 5 जून 2020 योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के दिन पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था और गाय के लिए चारे की व्यवस्था और छोटे बच्चों के लिए मिठाई और बिस्कुट का वितरण किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पूनमचंद घंटीला ने बताया कि कि आज वाहिनी ने योगी जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रुप में मनाया है लेकिन वाहिनी केवल आज ही नहीं अभी तो पूरे वर्ष पर्यंत इस तरह के सेवा कार्य करती रहेगी। आज के कार्यक्रम में वाहिनी के जिला गौ प्रमुख जगदीश प्रजापत , सोनू चड्ढा, महेंद्र ढाका जयपाल नेगी, अमित रोझ, चंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, विजयपाल कुकणा, दुष्यंत पूनिया,शिवम सिंह भदौरिया, शुभम् शर्मा, महेंद्र सिंह राठोड, बीरबल,प्रेम तेजी,मुकेश पुनिया, आशीष,शिव बछ आदि शामिल हुऐ।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...