📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर सहित कई जिलों में चलेंगी तेज़ हवाएं
मानसून अगले 48 घंटों में प्रदेश में दस्तक देगा
जयपुर । प्रदेश में अलवर जिले में
रविवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक
16 घंटे के दौरान 106 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सर्वाधिक बारिश मालाखेड़ा में 30 मिमी हुई। बारां
में बीती रात को बरसात हुई।
प्रदेश में पिछले दो-तीन दिन से तापमान में
तीन से पांच डिग्री की गिरावट के साथ ही गर्मी का
असर कम हुआ है। हालांकि उमस ने लोगों को
परेशान कर रखा है। उधर, सोमवार को पुष्कर में
आधा घंटे अच्छी बरसात हुई। राज्य में सोमवार को
सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 43.8 डिग्री
रहा। बीकानेर में 42.9, जैसलमेर में 42.3 तथा
जयपुर में 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।बीती
रात सर्वाधिक तापमान फलौदी में 32.2 डिग्री तथा
बीकानेर में 31.4 डिग्री रहा। प्रदेश में कहीं भी और
तापमान 30 डिग्री से अधिक नहीं रहा। जयपुर में
25.8, बाड़मेर में 28.3 तथा अजमेर में 28.8
डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार
दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन के आगे बढऩे में अभी
स्थितियां अनुकूल हैं और अगले 48 घंटों में यह
राजस्थान में प्रवेश कर सकता है।
अलवर जिले में 1१० मिमी बारिश
इस बीच अलवर जिले में रविवार शाम 4 बजे से
सोमवार सुबह 8 बजे तक 16 घंटे के दौरान 106
मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के
अनुसार, मंगलवार को बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर,
हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, सीकर, झंझनूं में बादल
गरजने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की
रतार से हवाएं चल सकती हैं।
कच्छ के मांडवी में 24 घंटे
में 10 इंच बारिश हुई
गांधीनगर (हिस)। कच्छ के मांडवी
सोमवार को सुबह 6 से 8 बजे तक 4.1 इंच बारिश
हुई। शहर में कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया।
एक दिन पहले रविवार को भी मांडवी में 6 इंच
बारिश हुई थी। सोमवार सुबह कच्छ के अबडासा,
मुंद्रा, गांधीधाम, नखत्राणा समेत कई इलाकों में भी
बारिश हुई। तेज बारिश से जिले में पुलिस, राजस्व
और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के क्वार्टर में
पानी घुस गया। इसके चलते महामारी से निपटने में
लगे सरकारी कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना
करना पड़ रहा है। रविवार को पुलिस और सिविल
हॉस्पिटल के क्वार्टर में भी पानी घुस गया था।
cp media
(हिस) युगपक्ष
📒





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...