✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
26 जून 2020
गलवान में भारतीय जवानों के शहीद होने पर श्रद्धांजलि स्वरूप शहीदों को सलाम दिवस सम्पन्न
बीकानेर के गांधी पार्क में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पदधिकारियो ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर26 जून- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गांधी पार्क में गलवान में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि स्वरूप सलाम दिवस कार्यक्रम आयोजित किया
राजस्थान सरकार के काबीना मंत्री डॉ बी डी कल्ला, जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने शहीदों को सलाम करते हुए कहा कि आज भारतीय सैनिकों के साथ जो चाइना ने किया है वो कठोर निंदनीय है चाइना के मंसूबे सही नही है लेकिन मजबूत भारतीय जवानों ने उनको नेस्तनाबूद कर दिया लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार चाइना को सबक सिखाने में अभी तक नाकाम रही है सरकार को चाहिये कि वे भारतीय सैनिकों के बलिदान का सम्पूर्ण बदला ले और चाइना के अलावा कोई दूसरा देश भी अगर भारत के सीमा पर कोई गुस्ताखी करे या देश के अहित के मंसूबे रखे उनको भी सबक सिखाना चाहिए
इसके अलावा मौजूद कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि अगर चीन अपनी हरकतों से बाज नही आता तो हमे चाइना के प्रोडेक्ट का बहिष्कार कर देना चाहिए
आज के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, लोकसभा प्रत्यासी मदनगोपाल मेघवाल, प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ, राजकुमार किराडू,ब्लॉक अध्यक्ष् आनंद सिंह सोढा, रमजान अली कछावा, मगन पणेचा,दिलीप बांठिया,गजेंद्र सिंह सांखला,साजिद सुलेमानी,ललित तेजस्वी,आंनद जोशी,सुभाष स्वामी,सुनीता गौड़ एजाज पठान,मनोज चौधरी,अब्दुल रहमान लोदरा,जाकिर पठान, चित्रेश गहलोत, मंजू गोस्वामी, मुमताज़ शेख, मुमताज़ बानो रमजान रंगरेज,अमजद अब्बासी आदि सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...