✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
विधि महाविद्यालय कोरोना बचाव में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें-उच्च शिक्षा मंत्री,
जागरूकता अभियान के पोस्टर व बैनर का किया विमोचन
बीकानेर, 27 जून। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर परिसर में कोरोना जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनहित में जागरूकता के पोस्टर एवं बैनर का विमोचन किया ।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि कोरोना से बचाव के उपाय की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाए तथा सोशियल डिस्टेडिंग की पालना करते हुए अपने अपने क्षेत्र में मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइज करने, 6 फीट की दूरी रखने के संदर्भ में लोगों में जागरूकता पैदा करने में अपनी भूमिका अदा करें । इस हेतु विधि महाविद्यालय द्वारा जारी कोरोना से बचाव के संदर्भ में जानकारी प्रदान करने वाले बैनरों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के को गति प्रदान करें ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर भगवानाराम बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय में 21 से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा । इस अवसर पर महाविद्यालय में गणमान्य व्यक्तियों के साथ महाविद्यालय की सहायक आचार्य कुमुद जैन, पूजा छींपा, मल्लिका परवीन, किशनलाल, रेखा आचार्य, डॉक्टर शिव शंकर व्यास, डॉ कुलदीप सिंह, श्रीमती मीनाक्षी कुमावत, संजय पुरोहित, पीयूष अरोड़ा, मोहम्मद अनवर, शायर देवी एवं विनोद उपस्थित थे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...