खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
तीसरी बार महामंत्री बने सुराणा का भाजपा गंगाशहर मंडल ने किया अभिनंदन
बीकानेर। बीकानेर शहर भाजपा के महामंत्री पद पर हैट्रिक के बाद मोहन सुराणा का स्वागत-अभिनंदन जोर पकड़ चुका है। आज दूसरे दिन भाजपा गंगाशहर द्वारा सुराणा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुराणा को माला पहनाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने सुराणा की वर्षों की निष्ठा के फलस्वरूप तीसरी बार भी महामंत्री पद मिलना बताया। वहीं पार्षद भंवर लाल साहू ने कहा कि सुराणा शहर भाजपा महामंत्री पद पर हैट्रिक करने वाले पहले सदस्य है। जसकरण छाजेड़, जतनलाल छाजेड़, पार्षद रामदयाल, पार्षद बजरंग सोखल ने सुराणा को सबको साथ लेकर चलने वाला बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, जसकरण छाजेड़, जतनलाल छाजेड़, मनीष बाफना, मघाराम नाई, पार्षद शिवचंद पड़िहार, भंवरलाल साहू, रामदयाल पंचारिया, बजरंग सोखल, शिव बच्छ, आसकरण मारु, करणी सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, इंद्र राव, कमल गहलोत, कैलाश सोनी, राहुल डिडवानिया, अमित शर्मा, सुनीता हटीला, विमल पारीक, किशन डागा, शिव मारु आदि मौजूद थे।
📒 ख़बरमंडी न्यूज़,
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...