खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
बीकानेर । 73 दिन तक लगातार बंद रहने के बाद बीकानेर में आम
जन को सब्जी, फल आदि उपलब्ध करवाने वाले प्रमुख सब्जी बाजार शनिवार से
वापस खुल गये। पिछले गुरूवार को भी सब्जी मंडी में काम शुरू करने का निश्चय
हुआ था लेकिन पुलिस ने प्रशासन की अनुमति लेकर तथा नियम बनाकर खोलने के
लिए कहा जिसके बाद कोटगेट सब्जी मंडी, फड़ बाजार वैण्डर्स यूनियन व डागा
बिल्डिंग वैण्डर्स यूनियन ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर इन मंडियों को क्रमिक रूप
से अलग-अलग दो दिनों में खोलने का प्रस्ताव रखा जिस पर स्वीकृति दे दी गई।
प्रशासन ने कोटगेट सब्जी मंडी, डागा बिल्डिंग सब्जी मंडी और फड़ बाजार
की मंडी को ए और बी दो जोन में विभक्त कर दिया है अब एक दिन ए जोन के
वैण्डर्स व दुकानदार तथा दूसरे दिन बी जोन के वैण्डर्स व दुकानदार सब्जी और फलों
का विक्रय करेंगे। सब्जी की दुकानें खुलने के बाद इतने दिनों तक वीरान पड़े इन
बाजारों में आज पूरे दिन चहल पहल बनी रही। डागा बिल्डिंग मंडी क्षेत्र के अध्यक्ष
मुरलीधर सर्वटे, कोटगेट मंडी के गुलजार भाई और फड़ बाजार मंडी के अध्यक्ष एम
डी चौहान व असलम भाई कादरी ने जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक और
कोटगेट थाना प्रभारी धरम पूनिया का आभार व्यक्त किया। महेश तनेजा, जगदीश
तंवर, प्रदीप सरदार, बरकत अली, राजेन्द्र, त्रिलोकचंद, ओम सर्वटे, बनवारी लाल,
दीपू भाई आदि ने भी आभार व्यक्त किया। 24 मार्च से इन मंडियों में लॉक डाउन
के कारण बाजार बंद करवाये गये थे। तब से कफ्र्यू व लॉक डाउन के कारण लोगों
को सब्जी के लिए तरह तरह के जुगाड़ करने पड़े।
📒 Cp media
युगपक्ष
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...