✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
पूर्व मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ दुष्प्रचार, लेकिन जनता उनके साथ : महावीर रांका
पोस्टर राजनीति ओछी, पूर्व सीएम की लोकप्रियता विपक्ष के लिए असहनीय
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ की गई साजिश का पर्दाफाश हो गया है। राजे की छवि खराब करने के इरादे से एक पोस्टर में काटछांट की गई है। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि इस तरह की ओछी राजनीति राजनैतिक शुचिता को भंग कर रही है। रांका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत करने, सेवा करने वाले भामाशाहों का उत्साहवर्धन कर जरुरतमंदो ंकी सेवा करने की प्रेरणा देती रही हैं। यही नहीं राजे ने नागरिकों की घर वापसी हेतु सरकार द्वारा एवं केन्द्र सरकार के मध्य समन्वय स्थापित करने का भी कार्य किया है। रांका ने बताया कि राजे की लोकप्रियता विपक्षियों के लिए असहनीय है, इसलिए दुष्प्रचार के नए-नए हथकंडे खोजती रहती है, लेकिन ऐसे दुष्प्रचार से कोई फायदा नहीं जनता पूर्णत: राजे के साथ है। इस दौरान पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, गौरीशंकर देवड़ा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, बाबू सुथार आदि ने कड़े शब्दों में निन्दा की है।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...