✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सरकार द्वारा मांगे जाने के बावजूद राजुवास ने नहीं भेजी संविदा कार्मिकों संबंधी सूचना
📒 CP MEDIA 🙏
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पीसीसी सचिव किराडू ने कुलसचिव से की मुलाकात, जताया रोष
प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू ने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजीत सिंह राजावत से मिलकर विश्वविद्यालय में सेवाप्रदाता और संविदा माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की सूचना नाम सहित राज्य सरकार द्वारा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला की अध्यक्षता में गठित कमेटी को भिजवाने की मांग की।
किराडू ने बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य के समस्त संविदा कार्मिकों की समस्याओं के निवारण के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी द्वारा पूर्व में विश्वविद्यालय में कार्यरत सेवाप्रदाता और संविदा कर्मचारियों की सूचना मांगी गई थी। इसके लिए पूर्व में भी किराडू के नेतृत्व में कुलसचिव को यह सूची उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई।
बाद में सितम्बर 2019 में मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला द्वारा एक प्रारूप में ठेकाकर्मी का नाम, पदनाम, निविदा पर रखे जाने की दिनांक और पारिश्रमिक की सूचना मांगी थी। दुर्भाग्य से इस बार भी विश्वविद्यालय द्वारा आधी अधूरी सूचना भेजी गई। इस कारण सरकार स्तर पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो सकी। इस कारण उन्होंने सेवाप्रदाता और संविदा कार्मिकों के साथ शुक्रवार को एक बार फिर कुलसचिव से मुलाकात की तथा पूर्व में सकारात्मक कार्यवाही नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया। इस दौरान पार्षद प्रफुल्ल हटीला भी मौजूद रहे।
📒 CP MEDIA 🙏
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...