खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
सीमित ट्रेनों के लिए भी
नहीं मिल रहे यात्री
नई दिल्ली । भारतीय रेलवे
के इतिहास में शायद यह पहला ऐसा मौका
होगा... जब ट्रेनों को यात्रियों के आने का
इंतजार करना पड़ेगा। वेटिंग लिस्ट तो दूर
कन्फर्म टिकट लेने वाले यात्रियों के लाले
पड़े हैं। रेलवे बोर्ड ट्रेनें चलाने की तैयारी
किए बैठा है लेकिन चलाई गई स्पेशल
ट्रेनों की समीक्षा में जो बातें उभर रही हैं,
उससे तो लगता नहीं कि फिलहाल ट्रेनों
का आवागमन जल्दी सामान्य हो सकेगा।
रेलवे के अति व्यस्त रूटों की स्पेशल ट्रेनों
में एडवांस बुकिंग की स्थिति ठीक नहीं है।
गर्मियों में रहती थी भारी भीड़
इससे पहले गरमी के सीजन में इन दिनों
हर साल आमतौर पर यात्रियों की भीड़भाड़
से पूरा रेलवे प्रशासन बेहाल रहता था।
लेकिन, अब कोरोना के भय से यात्रियों के
थम जाने से रेलवे में सन्नाटा सा छायाहै।
दौ सौ स्पेशल ट्रेनों में जून के दूसरे हफ्ते
से ही ज्यादातर सीटें खाली हैं। ऐसे हालात
में रेलवे ट्रेन चलाए तो किसके लिए?
Cp media
युगपक्ष
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...