खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें
🙏
writter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
🙏
✍️
एसकेआरएयूः पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
बीकानेर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय के पशुपालन उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए इसकी आवश्यकता पर चर्चा की गई।
विभागाध्यक्ष डाॅ. निर्मल सिंह दहिया ने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना आज सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा इनकी देखभाल की शपथ लेनी होगी। बिगड़ता पर्यावरणीय संतुलन जीवों के लिए बेहद घातक है।
इस अवसर पर एलपीएम फाॅर्म में नीम के पौधे लगाए गए। सभी प्रतिभागियों ने सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान डाॅ. राजीव नारोलिया, राजासिंह, भवानी सिंह, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
📒
✍
खबरों में बीकानेर बीकानेर 🎤 🌐
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...