📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दहशत : बीकानेर में कोरोना से 24 घंटे में 5 मौतें
इसके अलावा जिले में 9 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले
बीकानेर । जिले में कोरोना अपना
खौ$फनाक रूप लिये दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।
पिछले 10 दिनों से लगातार कोरोना मरीज सामने
आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर को आई रिपोर्ट में
शहर के 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। जबकि दो
मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई इस तरह
सोमवार को 9 कोरोना पॉजिटिव थे। सीएमएचओ
डॉ. बी.एल.मीणा ने बताया कि इन 9 मरीजों के
साथ ही बीकानेर में कोरोना मरीजों की संख्या 198
हो गई है। कोरोना संक्रमण के मरीज ज्यादातर संपर्क
में आने से या बाहर से आए लोग शामिल हैं।
एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.
शैतानसिंह राठौड़ ने बताया कि सोमवार तड़के करीब
साढ़े चार बजे रामपुरा जैन कॉलेज के पीछे रहने
वाले 87 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हो गई। वह भी
अन्य बीमारियों से पीडि़त थे। रविवार को उन्हें
वेंटीलेटर पर लिया गया था। इलाज के दौरान
सोमवार तड़के उसका दम टूट गया। गौरतलब है कि
इस वृद्ध के बेटे की भी सप्ताहभर पहले मौत हो गई
थी, वह भी कोरोना पॉजिटिव था। सोमवार सुबह नौ
बजे सुपर स्पेशिलयिटी सेंटर में भर्ती 55 वर्षीय
व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसके अलावा रविवार
रात को ही एक अन्य 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो
गई, जिसकी सुबह 12 बजे रिपाोर्ट पॉजिटिव आई।
यह व्यक्ति डी वार्ड में भर्ती था।
रविवार दोपहर में चूनगरान मोहल्ला निवासी
कोरोना पॉजिटिव 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं शाम को एक गंगानगर की महिला की और मौत
हो गई। वहीं इससे पहले शनिवार को भी एक कोरोना
पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। वह मरीज एक दिन
पहले ही नागौर से रेफर होकर पीबीएम अस्पताल
आया था। वहीं करीब 868 सैपलों की रिपोर्ट
नेगेटिव आई
इन क्षेत्रों से आए मरीज
52 वर्षीय चूनगरान निवासी,52 वर्षीय की महिला
चूनगरान मोहल्ला,16 वर्षीय बालिका चूनगरान
मोहल्ला,40 वर्षीय पुरूष कमला कॉलोनी,22 वर्षीय
युवक रामपुरिया कॉलेज,30 वर्षीय युवक भगत सिंह
कॉलोनी,62 वर्षीय पुरूष जस्सूसर गेट के बाहर के
है। जबकि दो अन्य शामिल है जिनकी मौत हो
चुकी है।
पिछले 24 घंटें में बीकानेर में 7 कोरोना
पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। 7 मौतों के साथ ही
पीबीएम में अब तक 20 जनों की मौत हो चुकी है।
जिसमें 13 बीकानेर, 5 नागौर, 2 गंगानगर के
मरीज शामिल है।
बीकानेर संभाग में कोरोना का
विस्फोट,एक साथ 27 नए पॉजीटिव
बीकानेर। बीकानेर संभाग में कोरोना का ग्राफ लगातार
बढ़ता ही जा रहा है सोमवार की प्राप्त रिपोर्ट में संभाग के चूरू
जिले में एक साथ 27 नए पॉजीटिव मिले है। जिला कलेक्टर
संदेश नायक ने बताया कि बीदासर के दिल्ली से आये 7, रतनगढ़
के वार्ड 28 के मुबई से आये 3 व्यक्ति कोरोना पाजीटिव आये
हैं। बीदासर के 7 में से एक महिला सीकर पीहर में हुई जांच में
पॉजीटिव आई हैं। इसी तरह चूरू के दूधवाखारा का हरियाणा
पटोदी से आया एक व्यक्ति, दिल्ली से आये सरदारशहर के
खेजड़ा के निवासी 4 व्यक्ति, सरदारशहर के वार्ड 34 के
निवासी 09 अन्य व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई से आये
सरदारशहर के वार्ड 28 के 2 व्यक्ति दिल्ली से आया सरदारशहर
के वार्ड 14 का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
अब तक 4.26 लाख संक्रमित; राजस्थान में
रिकवरी रेट 77 प्रतिशत, देश में सबसे बेहतर
नई दिल्ली (हिस)। देश में कोरोना संक्रमितों की सं-
या 4 लाख
26 हजार 140 हो गई है। 1 लाख 74 हजार 803 मरीजों का
इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 252 ठीक हो
चुके हैं। कुल 13 हजार 704 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते
24 घंटे में 15 हजार 140 मरीज बढ़े। सबसे ज्यादा 3870
केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 3000 मामले दिल्ली में आए।
राजस्थान का रिकवरी रेट सबसे बेहतर चल रहा है।
📒 cp media





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...