✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
रांका ट्रस्ट ने 100 मटकियां, 300 मास्क व 80 राशन किट वितरित की
बीकानेर। जरुरतमंदों की मदद करके ही सेवा की कड़ी को बढ़ाया जा सकता है। यह बात नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने मंगलवार को निर्जला एकादशी पर जरुरतमंदों को मटकी, मास्क तथा राशन किट वितरण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष कही। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 100 मटकी, 300 मास्क व सूखे राशन की 80 किट वितरित की गई। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि उक्त 80 किट पुरानी गिन्नाणी, केसरदेसर कुआं, माताजी मंदिर रानी बाजार व बांद्रा बास में जरुरतमंदों को वितरित की गई। इस दौरान पुखराज सुराणा, कपिल सुराणा, सुनील मिड्ढा, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, राजेश नाथ, रमेश भाटी, अशोक सुथार, संजय स्वामी व नरेंन्द्र भादानी आदि उपस्थत रहे।

निराश्रित गौवंश को खिलाई सब्जियां
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लॉकडाउन के प्रथम चरण से सेवा कार्य लगातार जारी हैं। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई। 20 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है। उक्त सेवा कार्यों में गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, बाबू सुथार आदि शामिल रहे।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...