✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
कोरोना को हराता पुष्करणा समाज
तैयार हो रही विवाह योग्य युवक-युवतियों की सूची
बीकानेर। पूरा विश्व कोरोनावायरस को हराने में जुटा है। हमारा भारत भी। प्रत्येक समाज भी। बीकानेर में भी सभी समुदाय अपने-अपने स्तर पर मानव जाति पर आए इस संकट पर विजय पाने के सतत प्रयास कर रहे हैं। साथ ही बेहतर कल के लिए भी सामाजिक स्तर पर कार्य जारी हैं पुष्करणा समाज भी भावी पीढ़ी के लिए समाज निर्माण में अग्रणीय रहा है और आज भी ऐसी गतिविधियों को शिथिल नहीं होने दे रहा। आपको बता दें कि कोरोना को हराने के प्रयासों के साथ पुष्करणा समाज के युवा प्रतिनिधि इन दिनों कोरोना काल के बाद के व्यवहार और नवभारत की परिकल्पना के साथ 16 संस्कारों के निर्वहन की रूपरेखा पर विचार विमर्श में जुट गए हैं। इसी प्रकार भविष्य के समारोह की रूपरेखा भी विचारणीय बिंदु है। इसे लेकर समाज में इन दिनों विवाह योग्य युवक युवतियों की सूची बनाने का काम भी जारी है। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा लालानी व्यास चौक,बीकानेर के अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास ने बताया कि निकट भविष्य में समस्त ब्राह्मण समाज की विधवा,तलाकशुदा महिला एवं विदुर पुरुषों के बायोडाटा संकलित कर युवकों के परिजनों को युवतियों के तथा युवतियों के परिजनों को युवकों के बायोडाटा हस्तांतरण का अभियान चलाया जाएगा ताकि लड़के वाले अपने योग्य लड़कियों तथा लड़की वाले अपने योग्य लड़कों का चयन कर एक दूसरे से संपर्क कर संबंध स्थापित कर सकते हैं l अतः सभी ब्राह्मण बंधुओं से निवेदन है कि आप अपने विदुर पुत्र अथवा विधवा तलाकशुदा महिला पुत्री का बायोडाटा यथा 1. लड़के/लड़की का नाम 2. पिता का नाम 3. मोबाइल नंबर 4.शैक्षणिक योग्यता 5. जन्म दिनांक_6.मांगलिक अथवा गैर मांगलिक 7. व्यवसाय 8. वार्षिक आय 9.घर का पता 10. संतानों की संख्या (लड़के/ लड़की) आदि विवरण अंकित कर मो. नं. 94606 70848 पर पीडीएफ फाइल बनाकर प्रेषित करें l सुरेंद्र कुमार व्यास अध्यक्ष अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा लालानी व्यास चौक,बीकानेर मोबाइल 94606 70848 है। निर्धारित प्रपत्र भर कर समाज के परिवार अपने विवाह योग्य बच्चों के नाम सूची में जुड़वा सकते हैं।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...