✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर से खबर : आकाशवाणी से सेनि अधिकारी डॉ सिंहा की संदिग्धावस्था में मौत, शव के पास उनकी पत्नी महिला जागृति परिषद से सेनि मैडम सिंहा रातभर बेबस बैठी रहीं
बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी चार नंबर सैक्टर में रहने वाले आकाशवाणी से सेनि अधिकारी 80वर्षीय डॉ एस के सिंहा की बीती रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई और उनकी बीमारी से लाचार पत्नी रातभर शव को संभालती रही। सुबह नौकरानी साफ सफाई के लिए पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर दरवाजा नहीं खुला तो नौकरानी ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर खोला तो कमरें में पलंग पर से नि अधिकारी का शव पड़ा था, उनकी बीमार पत्नी बेसुध हालात में पास बैठी थी। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची व्यास कॉलोनी पुलिस ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर शव को एबुलेंस के जरिये पीबीएम की मोर्चरी भिजवा तथा बीमार बुजुर्गा को नीजि वाहन के जरिये इलाज के लिये पीबीएम होस्पीटल भेजा। पता चला है कि श्रीमती कमलेश सिंहा महिला जागृति परिषद से काफी समय पहले जुड़ी रही हैं तथा वहां से सेवानिवृत्त हैं। मामला संदिग्ध हालातों में मौत का होने के कारण एएसपी सिटी पवन कुमार मीना और सीओ सदर पवन सिंह भदौरिया भी घटनास्थल पर पहुंच गये। मौके पर पहुंचे व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के उप निरीक्षक आंनद मिश्रा ने बताया कि मकान नंबर 4 ई249 में रहने वाले अस्सी वर्षीय बुजुर्ग प्रोफेसर एस के सिन्हा की रात को मौत हो गई, मकान में दोनो पति पत्नी अकेले ही रहते थे। दिवंगत बुजुर्ग की पत्नी खुद लकवाग्रस्त होने के कारण लाचारी में रातभर शव के पास बैठी रही और अचेत हो गई। जांच पड़ताल में पता चला है कि बुजुर्ग दंपती के दोनों बेटों में से एक गुरूग्राम में सर्विस करता है दूसरा यूएसए गया हुआ है। घर में बीमार दंपती को संभालने वाला कोई नहीं था, एक नौकरानी सुबह शाम साफ सफाई कर और खाना बनाकर चली जाती थी। इसके अलावा आस पड़ोस के लोग ही बुजुर्ग दंपती को कभी कभार संभाल लेते। पड़ोसियों ने ही बताया कि प्रोफेसर सिंहा सुबह शाम घर से निकलते थे, उनकी पत्नी बीमारी के कारण बाहर ही नहीं निकलती थी। यह भी पता चला है कि डॉ सिंहा दो दिनों से अस्वस्थ थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के बेटों और परिजनों को उनके निधन की सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार डॉ सिंहा की मौत बीमारी की हालात में हुई इसलिये उनके शव की कोरोना जांच करवाई जायेगी।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...