✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मंदिर खोलने की मांग, पुजारियों को मिले आर्थिक सहायता
शाकद्वीपीय युवा प्रकोष्ठ ने सीएम गहलोत को भेजा पत्र
बीकानेर। शाकद्वीपीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा मंदिरों को खुलवाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रणव भोजक ने पत्र में उल्लेख किया है कि शराब, तम्बाकू व गुटखों आदि को बिक्री के लिए छूट प्रदान करना उचित नहीं था, फिर भी इसे विक्रय हेतु प्रारंभ किया गया। अब जब उक्त सभी कार्यों के लिए छूट प्रदान की जा चुकी है तो फिर मंदिरों के खोलने पर पाबन्दी क्यों लगाई गई है। पुजारियों का भरण-पोषण मंदिरों के चढ़ावे से ही होता है। ढाई महीने से लगातार मंदिरों पर ताले लग जाने तथा दर्शनार्थियों के प्रवेश निषेध के कारण मंदिर पुजारियों के समक्ष खाने-पीने की बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है। सरकार की ओर से कुछ भी सुविधाएं प्रदान नहीं की गई है। कृपया राहत सामगी तथा आर्थिक पैकेज की घोषणा करके मंदिर पुजारियों को राहत प्रदान की जाए। मंदिरों को खोलने की अनुमति प्रदान कर पुजारी व श्रद्धालुओं की आस्था को मजबूत बनाने में अग्रिम कड़ी बनें।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...