✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
एसकेआरएयू की पहल : ‘क्विज फाॅर सीड सर्टिफिकेशन’
बीकानेर, 29 मई। बीज प्रमाणन विधि और इससे संबंधित जानकारी के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आॅनलाइन ‘क्विज फाॅर सीड सर्टिफिकेशन’ का आयोजन किया जा रहा है।
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि नेशनल सीड प्रोजेक्ट द्वारा यह नवाचार किया गया है। कृषि विद्यार्थी, रिसर्च स्काॅलर, सीड आर्गेनाइजेशन और फैकल्टी सदस्य सहित आमजन इस क्विज में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में राजस्थान में बीज प्रमाणन एजेंसी, बीजों के प्रकार, प्रमाणन एक्ट, इसकी धाराओं, टेग, प्रमाण पत्र की वैधता आदि से जुड़े 35 प्रश्न सम्मिलित किए गए हैं। प्रतिभागियों को इनके जवाब आॅनलाइन ही देने होंगे। आॅनलाइन लिंक 31 मई को सायं 4 बजे तक खुला रहेगा। पचास प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
अतिरिक्त निदेशक अनुसंधान (बीज) प्रो. एन. के. शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर विभिन्न कार्यों को आॅनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आॅनलाइन क्विज आयोजित की जा रही है। इसका लिंक विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज एसकेआरएयू बीकानेर पर उपलब्ध है। प्रतियोगिता सह समन्वयक कानाराम कुमावत ने बताया कि इसके लिए किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए qz.seedcert.nsprau@gmail.com ई-मेल किया जा सकता है।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...