✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गर्मी लगने से बिजली बीमार, शुक्रवार दिन में वोल्टेज कम तो शनिवार को सुबह होगी शहर के अनेक क्षेत्रों में कटौती
कम वोल्टेज की की समस्या के चलते कुछ इलाकों में पंखे कूलर अपनी चाल से भटके हुए चले। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पीबीएम इलाके में एक्सरे गली की मेडिकल दुकानों और घरों में लोग बिजली कंपनी की अब तक की सर्विस के आगे आज के दिन की परेशानी को भारी करार दे रहे थे। शाम को साढ़े सात बजे के करीब आंधी चलने के दौरान वोल्टेज में बदलाव आने पर राहत मिली। दूसरी ओर, इस सप्ताह बिजली कटौती के रिकॉर्ड को कायम रखते हुए बीकानेर में विद्युत के आवश्यक रखरखाव के लिये शनिवार को शहर के अनेक क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जाएगी। इस बारे में बीकेईएसएल के सहायक अभियंता के अनुसार सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक बल्लभ गार्डन,सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रामपुरिया आईस फैक्ट्री,नगर निगम स्टोर,कमला कॉलोनी,नूरानी मस्जिद,सांसी मोहल्ला,विनोबा बस्ती,हुसैनी मस्जिद,बड़ी जस्सोलाई,रामदेव मंदिर,प्रकाशनाथ मेडी,कुचीलपुरा,फड़ बाजार,मेन रोड,रोशनी घर चौराहा,हैड पोस्ट ऑफिस,रानीसर बास में,सुबह 7 बजे से 12 बजे तक आईजीएमपी खारा,आईजीएमपी हुसनसर,हुसरनसर गांव,फिल्टर प्लांट के आसपास का क्षेत्र,नगासर गांव,गैरसर,पुराना फिल्टर प्लांट तथा शाम 5.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक चाणक्य नगर व जेएनवीसी कॉलोनी में बिजली कटौती रहेगी।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...