✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
भोजन की थाली से कुछ समय गायब रह सकता है यह व्यंजन...
इस उद्योग को फिर से कार्यारंभ की जल्द अनुमति न मिली तो...
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
बीकानेर । पापड़ भुजिया
मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने राजस्थान के
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं केंद्रीय मंत्री
अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन प्रेषित कर
बीकानेर की पहचान पापड़ उद्योग को
जल्द कार्य आरंभ की अनुमति देने का
आग्रह किया। एसो. के उपाध्यक्ष रोहित
कच्छावा ने बताया कि कोरोना
लॉकडाउन के चलते पापड़ उद्योग को बड़ा
झटका लग रहा है। गौरतलब है कि
बीकानेर पापड़ उद्योग से करीबन 3 लाख
महिलाएं जुड़ी हुई हैं ये उद्योग महिलाओं
को घर बैठे रोजगार प्रदान करता है। एसो.
के सहसचिव वेद प्रकाश अग्रवाल ने
बताया कि अंचल में कई घरों में महिलाएं
घर बैठकर पापड़ बेलने का कार्य करती
हैं। लेकिन लोक डाउन की वजह से
उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र
साधन भी छिन गया है। कोई रोजगार ना
होने की स्थिति के कारण इन परिवारों की
अर्थव्यवस्था बहुत ही दयनीय हो गई है।
अध्यक्ष गेवरचंद मुसरफ के अनुसार पापड़
उद्योग ठप होने से करोड़ों रुपए का
कारोबार प्रभावित है। बीकानेर में बनने
वाला पापड़ देश ही नहीं विदेशों में भी
पसंद किया जाता है। गौरतलब है कि
पापड़ तलकर या आँच पर सेक कर
खाया जाता है। यही नहीं पापड़ की बटाई
के बाद इसे सूखने के लिए भी रखा जाता
है। और इसे कारखानों पर पहुँचने में इतना
समय लग जाता है की संक्रमण की
संभावना नहीं रहती। व्यापक जनहित में
बीकानेर पापड़ भुजिया मैन्युफैक्चरर्स एसो.
ने पापड़ उद्योग जल्द से जल्द आरंभ
करने की माँग की है।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...