✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
🚩

🚩
✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
🚩

🚩
✍️
राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति का हो व्यापक प्रचार-प्रसार - डाॅ. कल्ला
बीकानेर, 30 मई। कला, साहित्य और संस्कृति मंत्री डाॅ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के व्यापक प्रचार-प्रसार के हरसंभव प्रयास किए जाएं।
डाॅ. कल्ला शनिवार को अपने निवास स्थान पर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की मुखपत्रिका जागती जोत के नवीन अंक का विमोचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जागती जोत पत्रिका के इस अंक में राजस्थानी साहित्य के साथ-साथ कला व संस्कृति संबंधी आलेखों, समाचारों व छायाचित्रों का भी समावेश किया गया है।
डाॅ. कल्ला ने कहा कि जागती जोत में मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई है, इस अनूठी योजना के माध्यम से कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोक कलाकारों को, कोरोना महामारी के कारण उपजी विषम परिस्थितियों में यथासंभव सहायता व सम्मान प्रदान किया जाएगा। डाॅ. कल्ला ने पत्रिका के अंतिम कवर पेज पर राजस्थानी भाषा में प्रस्तुत, कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जानकारी की सराहना की।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि जागती जोत के इस अंक (अप्रेल-मई) में 27 राजस्थानी साहित्यकारों की विभिन्न विधाओं में लिखित रचनाएं सम्मिलित की गई हैं। अकादमी की वेबसाईट पर भी यह पत्रिका उपलब्ध है।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...