✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
कोरोना से बचने के लिए - घर पर सेनेटाइजर कैसे बनाएं...सीखाया गया।
बीकानेर - जन शिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा बंगला नगर में पूर्व संचालित प्रशिक्षण केन्द्र पर कोराना वायरस से बचने के लिए घर पर ही सेनेटाइजर कैसे बनाएं बताया गया।
संस्थान की संदर्भ व्यक्ति श्रीमती सरोज प्रजापत ने प्रशिक्षणार्थियों और मौहल्ले की महिलाओं को घर पर सेनेटाइजर कैसे बनाएं, विस्तार पूर्वक तरीका बताते हुए कहा कि हम कम खर्च मंे घर पर ही सेनेटाइजर बना सकते है। इस तरीके से बनाया गया सेनेटाइजर बाजार के सेनेटाइजर से सस्ता और गुणवता में श्रेष्ठ होता है।
इस सैनेटाइजर को बनाने में कपूर, गिलसिरीन, नीम, स्पिरिट और खुशबू एशेंस जैसी घर पर सुलभ वस्तुओं को सही मात्रा में मिलाकर बनाया गया । ये समाग्री आमतौर पर घर परा ही उपलब्ध हो जाती है। श्रीमती प्रजापत ने कहा कि हम इसे बनाने के बाद घर पर पड़ी खाली बोतलों में भर कर इसका इस्तेमाल करके कोरोना वायरस से बचाव कर सकते है।
कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा अब तक कोरोना वायरस से बचने के उपायों में किए गये कार्यो के बारे में बताते हुए कहा कि संस्थान बीकानेर जिले के विभिन्न स्थानों पर अब तक 10 हजार मास्क का वितरण कर चुका है जिनमें कोराना योद्धाओं को भी मास्क वितरित किए गये है और कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सोशियल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम सहायक उमाशंकर आचार्य ने कहा संस्थान द्वारा आने वाले दिनों में भी इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अंत में श्री आचार्य ने आगन्तुकों का अभार व्यक्त किया।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...