✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर। बनारस, पश्चिमी बंगाल के बाद
बीकानेर में सर्वाधिक पान, गुटका व सुपारी खाने
का लोगों का व्यसन है। लॉक डाउन, कर्फ्यू और
गुटका-जर्दा पर सरकारी पाबंदी से पान व गुटका के
लगभग 7 हजार लघु व्यवसायी बेरोजगार हो गए हैं।
उनकी रोजी रोटी के लाले पड़ रहे है। वर्तमान में
रिश्तेदारों व मेल मुलाकात के लोगों से उधारी लेकर
दो जून की रोटी का जुगाड़ बिठा रहे हैं। वहीं कई
स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से अपना तथा
अपने परिवार का पेट पाल रहे है। नगर निगम की
ओर से स्ट्रीट वेंडरों में भी इन्हें शामिल नहीं किया
गया है। ब्राह्मण, माली आदि जातियों के अधिक
होने के कारण इनको गेहूं आदि की सरकारी सहायता
भी नहीं मिल रही है। बीकानेर पान मर्चेन्ट
एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार किराडू के
नेतृत्व में संगठन के महामंत्री भंवर लाल साध और
कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सेवग आदि संगठन के
पदाधिकारी नियमित प्रशासनिक अधिकारियों और
जन प्रतिनिधियों से बातचीत कर राहत दिलवाने का
प्रयास कर रहे है लेकिन इनके आर्थिक सहयोग का
कोई रास्ता नहीं निकला है। संगठन के कन्हैयालाल
सेवग ने बताया कि एकाएक लॉक डाउन व उसके
बाद कर्फ्यू के कारण उनका करीब 25 हजार रुपए
के पान सूखकर खराब हो गए। ऐसे ही कई कर्फ्यू
इलाको की दुकानों में रखी पान मसालों की सामग्री
खराब हो गई। पिछले डेढ़ माह से दुकानें बंद होने से
हर गली मोहल्ले व बाजारों में गुटका व जर्दा बेचकर
अपनी आजीविका चलाने वाले लोगों को वर्तमान में
भारी आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। निर्धारित मूल्य अधिक में गुटका जर्दा बेचने पर कर विभाग
व पुलिस का डर और तय मूल्य में सामान की अनुपलब्धता के कारण इन उद्यमियों ने गुटका जर्दा बेचना ही बंद कर दिया
है। संगठन ने
मजदूर दिवस पर सरकार से लघु व्यवसाइयों को
केन्द्र व राज्य सरकार ने रियायती दर पर खाद्य
सामग्री, करीब 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
सुलभ करवाने की मांगी है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...