✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नईदिल्ली। 57 साल की एक सरकारी महिला
अफसर को अपने से जूनियर 45 साल के सहकर्मी
से इतना प्रेम हो गया कि एक दिन वह उसके घर पहुंच
गई और उसकी पत्नी से कहा कि मेरी सारी प्रॉपर्टी ले
लो और अपना पति मुझे दे दो. हैरान कर देने वाला
यह मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है।
यह मामला भोपाल के फैमिली कोर्ट में 17 अप्रैल के
बाद काउंसिलिंग के लिए आया। इस मैटर की
काउंसलिंग कर रहीं काउंसलर सरिता राजानी ने इस
मामले के बारे में जानकारी दी। राजानी ने बताया कि
मध्य प्रदेश के सरकारी विभाग में अहम पद पर पदस्थ
महिला सरकारी अफसर के पति की 10 साल पहले
मौत हो गई। उसके बाद बहू-बेटे भी उसके साथ
तिरस्कार की भावना रखने लगे। ऐसे में उनके साथ
काम करने वाले 45 साल के एक सहकर्मी से उनकी
नजदीकियां बढऩे लगीं। कोरोना वायरस के कारण
चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन में 25 मार्च से अकेले
रहने के दौरान महिला को अपने प्रेमी की कमी खलने
लगी तो 17 अप्रैल को प्रेमी के घर ही पहुंच गईं।
किचन में काम कर रही प्रेमी की पत्नी जब किचन से
बाहर कमरे में आई तो हैरान रह गई। महिला सरकारी
अफसर ने वहीं अपने प्रेमी की पत्नी से कहा कि वह
सारी प्रॉपर्टी ले ले लेकिन अपना पति उसे दे दे। यह
सुनते ही घर में हंगामा मच गया और फिर महिला के
बहू-बेटे भी वहां पहुंचे। उसके बाद यह मामला
फैमिली कोर्ट में काउंसिलिंग के लिए गया। यह मामला
और बिगड़ गया जब पति ने भी अपनी पत्नी से कह
दिया कि वह महिला को अकेले नहीं छोड़ सकते।
साभार युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...