✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
आपके फेफड़े मजबूत हैं तो कोरोना
📒
<
📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐

✍️
आपके फेफड़े मजबूत हैं तो कोरोना
वायरस को हरा देंगे आप
धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई पर कलाकारों का प्रभावी आयोजन
बीकानेर । धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई की पूर्व सन्ध्या
पर लोकनायक शहीद भगतसिंह
संस्थान के तत्वावधान में कलाकारों ने
आर्ट स्टालेशन लंग्स मजबूत तो
कोरोना से दूर का अनूठा आयोजन
किया। संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार
राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर के
युवा चित्रकारों ने वरिष्ठ जनों के साथ
जूनागढ़ के आगे कोरोना महामारी से
बचाव का संदेश विशिष्ठ शैली में
दिया।
सेंड आर्टिस्ट मुकेश जोशी सांचिहर, महावीर रामावत, डॉ. मोना
सरदार डूडी आदि ने धूम्रपान का
खतरा बताने के लिए 6 फुट लंबी
पांच सिगरेट बनाई तथा स्लोगन व
बॉडी पेंटिंग बनाकर संदेश दिया कि
धूम्रपान से बच कर फेफड़ों को
मजबूत बनाया जा सकता है यदि
आपके फेफड़े मजबूत है तो कोरोना
वायरस का हमला आसानी से झेल
सकेंगे।
चित्रकार मुकेश जोशी ने कहा कि बीकानेर के युवा लोग भी धूम्रपान
के साथ गांजे का सेवन करने लगे है
यहां युवाओं में गांजे की चिलम,
सिगरेट पीने का प्रचलन बढ़ता जा रहा
है। पुलिस प्रशासन जिसकी रोकथाम
के लिए संक्षित कदम नहीं उठाता।
कलाकार महावीर रामावत ने डॉ. मोना
सरदार डूडी के शरीर पर फेफड़े
अंकित किये तथा उसके बीच एक
सिगरेट बनाई तथा लिखा कि कोरोना
से बचने के लिए धूम्रपान का सेवन
बंद करें। डॉ. मोना सरदार डूडी ने
कहा कि धूम्रपान नहीं करने वाले
कोरोना के कम शिकार हो रहे है।
📒



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...