✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
ईसीबी :: RPET बचत खाते से 1.5 का टेम्पररी लोन पारित
कर्मचारियों ने सरकार के इस निर्णय पर ख़ुशी जाहिर की है
राजस्थान अभियांत्रिकी महाविद्यालय शिक्षक संघ (रेक्टा) बीकानेर इकाई के तत्वाधान में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर (ईसीबी) में वित्तीय संसाधनों की अनुपलब्धता व पिछले साढ़े तीन महीने से कर्चारियों को तनख्वाह नहीं मिलने के कारण चलाये जा रहे अभियान पर संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार ने आंशिक राहत देते हुए 1.5 करोड़ रुपए महाविद्यालय के खाते में जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं l
रेक्टा अध्यक्ष डॉ शौकत अली ने बताया की समस्त रेक्टा सदस्यों के द्वारा चलाये जा रहे सघन अभियान, स्थानीय मीडिया का जबरदस्त सहयोग, बीकानेर के उर्जावान मंत्री श्री कल्ला द्वारा तुरन्त समस्या के ऊपर लिया गया प्रसंज्ञान तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुभाष गर्ग व प्रमुख शासन सचिव सूचि शर्मा द्वारा सकारात्मकता दिखाए जाने के कारण कोरोना महामारी की इस अवस्था में तकनीकी शिक्षा विभाग ने वेतन समस्या के हल हेतु RPET बचत खाते से 1.5 का टेम्पररी लोन पारित करवाया है l डॉ. शौकत ने बताया की स्थानीय मीडिया द्वारा इस जनकल्याण कारी मुद्दे को राज्यस्तर पर लाकर अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के कर्चारियों का अतुलनीय सहयोग किया है l इस उपलक्ष्य पर समस्त कर्मचारियों ने सरकार के इस निर्णय पर ख़ुशी जाहिर की है तथा आगे भी सरकार से ईसीबी की आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु स्थायी समाधान करने की उम्मीद जताई है l
*रेक्टा ने लिखा बीटीयु कुलपति को पत्र, संवेदनशीलता पर दे ध्यान*
रेक्टा प्रवक्ता डॉ नवीन शर्मा ने बताया की रेक्टा द्वारा बीटीयु के कुलपति को एक पत्र लिखा गया है जिसमे ईसीबी की इस अवस्था को उबारने हेतु सहयोग की बात लिखी गयी है l ज्ञात रहे की सरकार इस हेतु कुलपति को पहले ही ईसीबी को 1.5 करोड़ देने की बात कह चुकी है l इसी को संज्ञान में लेते हुए रेक्टा द्वारा कुलपति से मदद की गुहार लगायी गयी है, तथा इस संवेदनशील मुद्दे पर ईसीबी का सहयोग करने की बात लिखी गयी है l रेक्टा ने पत्र में आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास जताया है की कुलपति ईसीबी परिवार के मुखिया की भूमिका अदा कर इस हेतु मानवता का परिचय देकर जरूर ईसीबी के पक्ष में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेंगे l
अध्यक्ष, रेक्टा
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...