✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
------ 0 2.04.2020
केन्द्रीय राज्य मंत्री की अनुशंसा पर महारत्न पाॅवर ग्रिड काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड ने पीबीएम हाॅस्पीटल, बीकानेर को मास्क, पीपीई किट व हैण्ड सेनिटाइजर जैसी आवश्यक सामग्री के लिए तेईस लाख साठ हजार रूपये स्वीकृत किए
पीबीएम हाॅस्पीटल, बीकानेर को दिए 23,60,000 (तेईस लाख साठ हजार रूपये)
महारत्न पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड ने स्वीकार की राशि
नई दिल्ली / 02.04.2020 / केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री की अनुशंसा पर महारत्न पाॅवर ग्रिड काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड ने पीबीएम हाॅस्पीटल, बीकानेर हेतु मास्क, पीपीई किट व हैण्ड सेनिटाइजर जैसी आवश्यक सामग्री के लिए 23,60,000 (तेईस लाख साठ हजार रूपये) स्वीकृत किए है। कंपनी के सीआरओ ने बताया की यह राशि केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल की अनुशंसा पर पीबीएम हाॅस्पीटल के उपकरण मास्क, पीपीई किट व हैण्ड सेनिटाइजर की खरीद हेतु राशि 23,60,000 (तेईस लाख साठ हजार रूपये) होगी। इस राशि का पत्र जारी किया गया।
केन्द्रीय मंत्री ने इस सहयोग के लिए महारत्न पावर ग्रिड काॅर्पोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड के सीएमडी श्री के. श्रीकांत और ईडी श्री डी.के सिंह का आभार व्यक्त किया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...