✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नोखा 2-4-2020 ।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद पांचू व नोखा ब्लॉक के क्लस्टर प्रभारियों से बैठक कर स्वयं सहायता समुहों की महिलाओं की मदद से मास्क बनवाकर गांवों में वितरण करवाने का निर्णय लिया । इसके लिए विधायक कोष से दो लाख रुपये देने की घोषणा की ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि नोखा विधानसभा क्षेत्र के नोखा एवं पांचू ब्लाॅक में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के अन्तर्गत 4 क्लस्टर लेवल फेडरेशन कार्यरत है जिसके अन्तर्गत लगभग 1100 स्वयं सहायता समूह कार्यरत है ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि कल WHO की एडवाईजरी के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण हवा से भी फैलता है- जो अत्यधिक गंभीर बात है । क्योंकि अब तक यही बात WHO द्वारा कही जाती रही है कि संक्रमण केवल संक्रमित व्यक्ति या संक्रमित धरातल या वस्तु के संपर्क में आने से ही फैलता है ।
इसलिए मास्क कोरोना संक्रमण के मुकाबले हेतु एक बहुत ही आवश्यक वस्तु है । लेकिन जिस मात्रा में मास्क की जरूरत है उस अनुपात में बाजार में उपलब्धता संभव नहीं लगती ।
बिश्नोई ने कहा कि नोखा के समस्त गांवों में मास्क की आपूर्ति हेतु वही गांव में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा मास्क बनवाकर बंटवाये जाएंगे । कपड़े की उपलब्धता सीएलएफ के माध्यम से स्वयं सहायता समूह तक सुनिश्चित करवायी जाएगी ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि नोखा में कार्यरत चारों क्लस्टरों (जाग्रति सीएलएफ जसरासर, बेटी बचाओ सीएलएफ रोड़ा, एकता सीएलएफ काकड़ा, एकता शक्ति सीएलएफ पांचू) को बराबर-बराबर पचास-पचास हजार की कुल दो लाख रूपये की विधायक क्षेत्रीय कोष से देने की घोषणा की ।
इस दौरान राजीविका पांचू ब्लॉक प्रभारी हिम्मतसिंह, राजीविका ब्लॉक नोखा प्रोजेक्ट असिस्टेंट पवन देहडू, राजीविका क्षेत्रीय समन्वयक नोखा मनोज सैनी, राजीविका पशु धन सहायक जसरासर प्रदीप सैनी, एकता सीएलएफ काकड़ा अध्यक्ष कलावतीदेवी, बेटी बचाओ सीएलएफ रोड़ा क्लस्टर समन्वयक रामप्यारी देवी मेघवाल, बेटी बचाओ सीएलएफ रोड़ा अध्यक्ष भंवरीदेवी मेघवाल, बेटी बचाओ सीएलएफ रोड़ा कोषाध्यक्ष चंदा देवी छींपा, एकता शक्ति सीएलएफ पांचू अध्यक्ष लुणी देवी मेघवाल पांचू उपस्थित रहे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...