✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
<
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सिमरन सेवा संगत की सेवा का एक माह पूर्ण
एक हजार घरों में पहुंच रहा है गुरुजी का लंगर
बीकानेर, 26 अप्रेल। ’’वाहे गुरुजी का खालसा-वाहे गुरु जी की फतेह’’ ’’बोले सो निहाल सत्श्रीकाल’’ के उद््घोष व सिमरन, गुरु नानक की मोबाइल से वाणी के श्रवण के साथ एक हजार लोगों को नियमित सुबह व शाम का खाना गुरुजी का लंगर नसीब करवाकर बीकानेर के सिख व पंजाबी समाज के सेवाभावी लोग नियमित पुण्य कमा रहे है।
सेवाभावी सतकार योग साध संगत ने 25 मार्च को यह सेवा कार्य शुरू कर बीकानेर स्थापना दिवस अक्षया द्वितीया 25 मार्च को एक माह पूर्ण किया। बीकानेर शहर के विभिन्न इलाकों में नियमित ताजा व पोष्टिक खाना परोसने व उसको बनाने के कार्य में अनेक सेवा भावी लोग,गृृहणियों व युवाओं का अनुकरणीय सहयोग मिल रहा है। जरूरतमंदों की लंगर सेवा के तहत रामपुरा बस्ती के सरदार नाजर सिंह के घर में 125 लोगों का लंगर बनाकर व 20 परिवारों राशन किट दिया जा रहा है। वहीं अनेक पंजाबी व सिख घरों में 5 से 100 से लोगों के घरों में खाना बनाया जा रहा है। व्यास काॅलोनी में भूख लगी है क्या व जीमण रेस्टोरेंट के मालिक व कर्मचारी खाने को बनाने व संग्रहित कर जरूरत मंदों तक पहुंचाने का सेवा कार्य कर रहे है। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रानी बाजार, गुरुद्वारा सार्दुल काॅलोनी अरोड़वंश, सिमरन सेवा सगंत, गुरु हरकिशन वैलफेयर सोसायटी, सिमरन सेवा संगत, बीकानेर और अनेक सेवादार सेवाकार्यों को निष्ठा व ईमानदारी से लगे है। सेवा कार्याें से जुड़े हरविन्द्र सिंह भाटिया ने बताया कि शांति निवास वृृद्ध आश्रम सहित अनेक सेवा संस्थाओं में भी मांग के अनुसार सहयोग किया जा रहा है।
आयोजन से जुड़े पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नरेश चुग, बैंक आॅफ बड़ौदा के सेवानिवृृत कर्मचारी हरविन्द्र सिंह भाटिया, गजेन्द्र कपूर, यशपाल मेहंदीरता, विपिन पोपली, बैंक आॅफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक व जीमण रेस्टोरेंट के कर्मी तन, मन व धन से सेवा कार्यों से लगे हुए है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...